Move to Jagran APP

शहीद तरसेम बहार का जीवन करता है सभी का मार्गदर्शन : सुरेश महाजन

तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहीद तरसेम सिंह बहार को उनकी 32वीं बरसी के उपलक्ष्य में जिला भाजपा मुख्यालय स्थित शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 08:08 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 09:35 PM (IST)
शहीद तरसेम बहार का जीवन करता है सभी का मार्गदर्शन : सुरेश महाजन
शहीद तरसेम बहार का जीवन करता है सभी का मार्गदर्शन : सुरेश महाजन

जासं, अमृतसर : तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय मंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहीद तरसेम सिंह बहार को उनकी 32वीं बरसी के उपलक्ष्य में जिला भाजपा मुख्यालय स्थित शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राजेश हनी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

loksabha election banner

शहीद तरसेम सिंह बहार समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक सुभाष भाटिया, समिति के अध्यक्ष नरिदर कोहली महामंत्री रमन कुमार शर्मा, शहीद तरसेम सिंह बहार के पारिवारिक सदस्य मोहिदर सिंह, रविदर कौर ने हवन किया, जिसमें सभी उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आहुति डाली।

सुरेश महाजन ने कहा कि तरसेम सिंह बहार ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया था। पंजाब में जब आतंकवाद का काला दौर चरम सीमा पर था, तब तरसेम सिंह बहार अपनी जान की परवाह किए बिना देश की आवाज बने और आतंकवादियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। उनकी शिक्षा आज भी हम सब का मार्गदर्शन करती है। राजेश हनी ने कहा कि शहीद तरसेम सिंह बहार युवा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत थे। आतंकवादियों ने उनको शहीद किया, लेकिन उनकी विचारधारा ने भाजपा को जन-भावना की सेवा करने का महान अवसर दिया। इस अवसर पर जिला महासचिव राजेश कंधारी, सुखमिदर पिटू, डा. राकेश शर्मा, डा. राम चावला, संजय कुंद्रा, सतपाल डोगरा, मन्नू ग्रोवर, अनमोल पाठक, तरुण अरोड़ा, मोनू महाजन, पवन शर्मा, सोम देव शर्मा ने तरसेम बहार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी शहादत राजनीति की आवाज को एक नया आयाम दे गई थी जिसकी बदौलत पंजाब में लोकतंत्र की पुन: स्थापना हुई। उन्होंने सभी से बहार के दर्शाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.