पंजाब में सीएए लागू करने के लिए भाजपा ने सौंपा ज्ञापन
सीएए लागू करने के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल को राज्यपाल बीपी बदनोर के नाम ज्ञापन सौपा।
जागरण संवाददाता, अमृतसर : भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को पंजाब में लागू करने के लिए बुधवार को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल को राज्यपाल बीपी बदनोर के नाम ज्ञापन सौपा। शिष्टमंडल का नेतृत्व जिला प्रधान सुरेश महाजन ने करते हुए कहा कि संविधान की शपथ लेकर पंजाब में सत्ता संभालने वाले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह को इसे लागू करना ही होगा।
महाजन ने कहा कि यह कानून लागू नहीं करना प्रदेश के लिए घातक साबित होगा। राष्ट्रहित में बनाए गए सीएए को लेकर कुछ देश-विरोधी और विपक्षी दल दुष्प्रचार कर रहे हैं। कैप्टन अमरिदर सिंह सरकार को इसे प्रदेश में लागू नहीं करने का एलान कर चुकी है जो दुखदायी है। पंजाब पाकिस्तान से सटा बड़ा राज्य है। पंजाब 1947 के विभाजन का दंश झेल चुका है। तब विभाजन के बाद पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से अल्पसंख्यक लोगों (हिदुओं, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध और ईसाइयों) को धर्म के आधार पर भारत की नागरिकता देने का फैसला किया गया, जिसे लागू नहीं किया।
प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी ने कहा कि नागरिकता कानून के लागू होने पर उक्त देशों के अल्पसंख्यकों के लिए भारतीय नागरिकता का रास्ता साफ हो जाएगा । इसके लिए 11 साल यहां रहने की शर्त को 5 साल किया है। कांग्रेस और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट धार्मिक आधार पर नागरिकता देने को लेकर विरोध कर रहे हैं। यह लोग वोट बैंक की राजनीति के लिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पंजाब का माहौल खराब करने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कैप्टन अमरिदर सिंह से अपील की कि वे इस कानून को शरणार्थियों के हितों के लिए तुरंत लागू करें। कांग्रेस सरकार को वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठ कर देशहित के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि वो अपने स्तर पर जनता को इस कानून के बारे में जागरूक करे। यह भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव राकेश गिल, प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कंवर जगदीप सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी जर्नादन शर्मा, हरविदर संधू, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा, आनंद शर्मा, जिला महामंत्री डॉ. राम चावला, अनुज सिक्का, अमन ऐरी, जरनैल सिंह ढोट, कुमार अमित, सुखमिदर पिटू, सरबजीत शन्टी, विधु पुरी, अश्वनी वशिष्ठ, सुभाष नरूला, अविनाश शैला, सलिल कपूर, अलका शर्मा, अमरीश कपूरिया, जोगिन्दर वाही, अजय अरोड़ा, मनू ग्रोवर, नीरू कौड़ा, नरिदर कोहली, संजीव अरोड़ा बिट्टू, रघु शर्मा भी उपस्थित थे।