लोगों को गुमराह करना बंद करे कांग्रेस : आनंद शर्मा
राफेल व श्री राम मंदिर मामले में लोगों को गुमराह करना बंद करे कांग्रेस यह बात भाजपा जिलाप्रधान ने कही। फोटो 4
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर: जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद शर्मा की अध्यक्षता में बैठक जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई। इस मौके पर उमेश शारदा विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा भी थे। आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेसी नेता श्री राम मंदिर व राफेल मामले पर जनता को गुमराह करना बंद कर दे। जिला भाजपा अध्यक्ष आनंद शर्मा ने इस मामले में कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह कांग्रेसी नेता देश की सर्वोच्च अदालत के फैसले को भी मानने से इंकार कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को भारतीय कहलाने का कोई हक नहीं हैं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राजेश हनी, अनुज सिक्का, सुरेश महाजन, केवल कुमार, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेटली, राजिदर मोहन सिंह छीना, संजीव खन्ना, मन्नू धीर, डॉ, राम चावला, मनोहर सिंह, सतपाल डोगरा भी उपस्थित थे।