विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएसईबी के घोषित 12वीं के परिणाम में भूमि, निकिता व करण प्रथम

By JagranEdited By:
Published: Sat, 31 Jul 2021 10:49 PM (IST)

खालसा कालेज गवर्निंग कौंसिल (केसीजीसी) के अंतर्गत सफलतापूर्वक चल रहे खालसा कालेज ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साथ-साथ खालसा कालेज ...और पढ़ें

पीएसईबी के घोषित 12वीं के परिणाम में भूमि, निकिता व करण प्रथम
पीएसईबी के घोषित 12वीं के परिणाम में भूमि, निकिता व करण प्रथम

जासं, अमृतसर : खालसा कालेज गवर्निंग कौंसिल (केसीजीसी) के अंतर्गत सफलतापूर्वक चल रहे खालसा कालेज ग‌र्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साथ-साथ खालसा कालेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्वायज के विद्यार्थियों ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा घोषित परिणाम में स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल किए हैं। लड़कियों में विद्यार्थी भूमि व निकिता ने 97.4 प्रतिशत अंक व लड़कों में विद्यार्थी करण शर्मा ने 97.4 प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया है। प्रिसिपल पुनीत कौर नागपाल ने बताया कि विद्यार्थी रुचि ने 97 प्रतिशत अंक हासिल करके दूसरा, करिश्मा राणा ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल करके तीसरा स्थान पाया है। साक्षी जोशी व रूपाली ने 94.4 प्रतिशत के साथ चौथा, मनिदर कौर व पायल ने 94 प्रतिशत के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है। नवनीत कौर ने 93.4 प्रतिशत, भूमि ने 91.8 प्रतिशत व ²ष्टि ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रिसिपल डा. इंद्रजीत गोगोआनी ने करण शर्मा 97.4 प्रतिशत अंक हासिल करके पहला, महकप्रीत सिंह ने 95.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और शहनाजदीप सिंह ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान हासिल किया है। रोबिनजीत सिंह ने 93.2 प्रतिशत के साथ चौथा व कोमलप्रीत सिंह ने 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।