अमृतसर: रंगदारी न देने पर ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला को मारी गोली, पिस्तौल लहराते हुए फरार हुए बदमाश
अमृतसर के जंडियाला गुरु में रंगदारी न मिलने पर दो बाइक सवार बदमाशों ने एक सैलून और ब्यूटी पार्लर के ...और पढ़ें
-1768024366594_m.webp)
ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला को मारी गोली (प्रतिकात्मक तस्वीर)
HighLights
रंगदारी न मिलने पर सैलून के बाहर फायरिंग हुई
ब्यूटी पार्लर संचालिका कशिश के पैर में गोली लगी
हमलावरों ने 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी
जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहां जंडियाला गुरु इलाके में रंगदारी न मिलने पर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने एक सैलून और ब्यूटी पार्लर के बाहर जमकर फायरिंग। इस दौरान गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
जानकारी के अनुसार, यह वारदात शुक्रवार रात की है। हमलावरों ने सैलून और ब्यूटी पार्लर के बाहर तबड़गोड़ गोलियां बरसाईं और फरार हो गए। इस दौरान एक गोली कशिश के पैर पर लग गई, जिससे वह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। डीएसपी रविंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच में पता चला है कि गोली चलाने वालों ने नकाब पहन रखा था। वारदात के बाद वह पिस्तौल हवा में लहराते हुए फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, सैलून और ब्यूटी पार्लर कुलदीप और उसकी पत्नी कशिश चलाते हैं। उनसे 3 जनवरी को अज्ञात और विदेशी वाट्सएप नंबर से कॉल करके एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी, लेकिन कारोबारी ने परवाह नहीं की और इस बारे में पुलिस को भी शिकायत नहीं की।
दोनों शुक्रवार की रात दुकान बंद करने वाले थे कि बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंच गए। बाहर आते ही आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गए। गोलियां दुकान के शटर और शीशे में लगी। एक गोली दुकान के भीतर काम कर रही कशिश के पैर में लगी और वह जख्मी हो गई। घटना के बाद से इलाके में दहशत है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।