शिव सेना के प्रधान पर जानलेवा हमला
शिव सेना पंजाब के उत्तर भारत प्रमुख विपिन नैय्यर पर अज्ञात व्यक्तियों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।
संवाद सहयोगी, छेहरटा (अमृतसर) : शिव सेना पंजाब के उत्तर भारत प्रमुख विपिन नैय्यर पर अज्ञात व्यक्तियों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विपिन के सिर पर चोट लगी है। पुलिस चौकी छेहरटा आरोपितों की तलाश कर रही है। वह नारायणगढ़ इंडिया गेट बाईपास स्थित आरएस धर्मकांटा एरिया में अपने दफ्तर में शाम साढ़े चार बजे बैठे हुए थे। धर्मकांटे पर ट्रकों की तोलाई का काम चल रहा था। काफी भीड़ थी। इस दौरान कुछ लोगों ने विपिन को बुलाया और उसे दफ्तर से दूर ले गए। इसके बाद उन्होंने धमकियां देते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने अपने हाथों में तेजधार हथियार पकड़े थे। जब तक कुछ समझ में आता तब तक आरोपित हमला कर फरार हो गए।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप