पुलिस मुलाजिम की सड़क हादसे में मौत
कस्बा मजीठा के थाना मजीठा में तैनात पंजाब पुलिस के होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jun 2021 04:54 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jun 2021 04:54 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मजीठा : कस्बा मजीठा के थाना मजीठा में तैनात पंजाब पुलिस के होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई। जसबीर कौर निवासी सिधवां ने बताया कि पति मलकीत सिंह थाना मजीठा में होमगार्ड तैनात थे। बीते दिन रात करीब साढ़े दस बजे पति ने फोन पर कहा कि उसकी ड्यूटी खत्म हो गई है। वह घर आ रहा है। वह इंतजार कर रही थी। वह जब घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की। गांव फत्तूभीला पहुंचे तो निकट सड़क किनारे गिरे हुए थे। जहां उनकी मौत हो चुकी थी। मलकीत सिंह को अज्ञात वाहन साइड मार गया था। घटना की जानकारी थाना कत्थूनंगल में दे दी गयी। एएसआइ सुखविदर सिंह ने कहा कि अज्ञात वाहन व व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें