अमृतसर के जंडियाला गुरु में आवारा कुत्तों, 8 साल के मासूम को नोच-नोच कर मार डाला
जंडियाला गुरु के जलाल उसमा गांव में आठ साल के रंजीत सिंह को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। स्कूल जाते समय हुए इस हमले में बच्चे की मौत हो गई, जिससे गांव में मातम छा गया और ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
-1795458647239_m.webp)
आठ साल के मासूम को कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला।
HighLights
आठ साल के रंजीत सिंह को कुत्तों ने नोचा।
स्कूल जाते समय जलाल उसमा गांव में घटना।
परिवार और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। जंडियाला गुरु के जलाल उसमा गांव में आठ साल के मासूम को सोमवार की सुबह कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला। उसका शव पास के खाली पड़े मैदान में देखा तो वहां खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। कुत्ते रंजीत सिंह का उसका सिर, टांगे और कान नोच रहे थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। मरने वाले बच्चे की पहचान अजीत सिंह के बेटे रंजीत सिंह (8) के रूप में हुई है। परिवार के करीबी रिश्तेदार ने बताया कि रंजीत सिंह तीन बहनों का इकलौता भाई था और अपने परिवार में सबसे छोटा था। उसने बताया कि सोमवार को रंजीत सिंह घर से स्कूल के लिए निकला था। इस दौरान आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और उसके पीछे पड़ गए।
रास्ते में खाली मैदान था और रंजीत ने कुत्तों से बचने के लिए खाली मैदान में काफी दौड़ लगाई, लेकिन वह कुत्तों से बच नहीं सका। वहीं कुत्तों ने उसे घेर लिया और नोच नोच कर काटने लगे। रंजीत के सिर, पैरों पर काफी चोटों के निशान हैं। कुत्ते उसका दाया कान भी बुरी तरह से नोच चुके थे।
उसने बताया कि वहीं मैदान में बच्चे की मौत हो गई थी। एएसआई जसपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा शव स्वजनों के हवाले कर दिया गया है। घटना का जब गांव में पता चला तो मातम छा गया। परिवार के सभी सदस्यों और रिश्तेदारों को रो रोकर बुरा हाल था।
उधर, ग्रामीण गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस घटना से पूरा गांव दुखी है। सरकार और प्रशासन से मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। परिवार बेहद गरीब है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।