Move to Jagran APP

हेरोइन पिलाई, शादी करवाई और तीन महीने बाद तलाक करवा दिया, एएसआई पर आरोपों से अमृतसर पुलिस में खलबली

अमृतसर में एक महिला ने मकबूलपुरा थाना की श्री गुरु तेग बहादुर पुलिस चौकी के इंचार्ज पर शारीरिक शोषण सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उसकी शिकायत पर सीपी डा. सुखचैन सिंह गिल ने एडीसीपी हरपाल सिंह को जांच के आदेश दिए हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 05:56 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 05:56 PM (IST)
हेरोइन पिलाई, शादी करवाई और तीन महीने बाद तलाक करवा दिया, एएसआई पर आरोपों से अमृतसर पुलिस में खलबली
अमृतसर की श्री गुरु तेग बहादुर पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन करती हुईं महिलाएं। (जागरण)

वेरका (अमृतसर), जेएनएन। यहां एक महिला ने मकबूलपुरा थाना की श्री गुरु तेग बहादुर पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआइ जीवन सिंह पर संगीन आरोप लगाकर पुलिस विभाग में खलबली मचा दी है। उसने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर चौकी पर प्रदर्शन भी किया। बुधवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंची और पुलिस कर्मी के खिलाफ शिकायत दी। उधर, एएसआई ने सभी आरोपों को नकार दिया है। उनका कहना है कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। मामले में सीपी डा. सुखचैन सिंह गिल ने एडीसीपी हरपाल सिंह को जांच के आदेश दिए हैं।

loksabha election banner

महिला ने एएसआई पर शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि पुलिस कर्मी ने उसे नशे की लत लगवाई और शादी करवाकर तीन महीने बाद तलाक भी करवा दिया। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात एएसआइ जीवन सिंह के साथ हुई थी। जीवन सिंह ने उसे नशे की लत लगाई। नशा करने के लिए हेरोइन भी दी। वह उसे कई बार अपने साथ घर से अपनी कार में बाहर लेकर जाता था। उसने कई बार उसका शौषण भी किया।

महिला ने आरोप लगाया कि पांच महीने पहले एएसआइ ने अपनी मर्जी से एक युवक के साथ उसकी शादी करवा दी। बावजूद वह उसके साथ मिलता रहा। शादी के तीन महीने बाद ही उसने उसका तलाक भी करवा दिया। अब जब उसने पुलिस कर्मी से मिलने से इनकार कर दिया तो वह उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। इस बाबत उन्होंने कुछ दिन पहले थाने में भी शिकायत की थी। लेकिन थाने से इंसाफ नहीं मिलने के कारण वह आज सीपी कार्यालय पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी।

सभी आरोप बेबनुियादः एएसआइ

एएसआइ जीवन सिंह ने बताया कि महिला के आरोप बेबुनियाद हैं। कुछ समय पहले महिला किसी शिकायत को लेकर उनसे मिली थी। शिकायत का निपटारा कर दिया गया था। उसके बाद महिला से उनका कोई संपर्क नहीं रहा। उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास किया जा रहा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.