विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar: कब बाज आएगा पाकिस्तान! फिर ड्रोन के माध्यम से फेंकी गई हेरोइन, दो पैकटों में मिले नशीले पदार्थ

Published: Sat, 06 Jan 2024 03:24 PM (GMT+05:30)

सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर के गांव दाउके में खेतों में पड़ी तीन किलो 210 ग्राम हेरोइन बरामद की है। ...और पढ़ें

फिर ड्रोन के माध्यम से फेंकी गई हेरोइन, दो पैकटों में मिले नशीले पदार्थ, File Photo
फिर ड्रोन के माध्यम से फेंकी गई हेरोइन, दो पैकटों में मिले नशीले पदार्थ, File Photo

जागरण संवाददाता, अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर के गांव दाउके में खेतों में पड़ी तीन किलो 210 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन ड्रोन के माध्यम से इस ओर भेजी गई थी। दरअसल, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इस ओर ड्रोन गतिविधि हुई है। इसके आधार पर जवानों ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान खेतों में पीले रंग के दो पैकेट मिले। इनमें हेरोइन निकली है।

बता दें कि पाकिस्तान लगातार हेरोइन की तस्करी कर रहा है। पाक ने अब हेरोइन ही नहीं बल्कि आइस ड्रग की भी तस्करी करने लगा है। बीते बृहस्पतिवार को भी पाकिस्तान के ओर से कुछ ऐसा ही कुछ किया गया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।