विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में शताब्दी एक्सप्रेस से दर्दनाक हादसा, युवक की मौत

Published: Mon, 13 Jul 2026 11:41 PM (IST)

अमृतसर में जौड़ा फाटक के पास शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। ...और पढ़ें

शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

HighLights

  1. जौड़ा फाटक के पास शताब्दी एक्सप्रेस से युवक की मौत।

  2. दर्दनाक हादसे में युवक का शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त।

  3. जीआरपी ने शव पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। मानावाला-अमृतसर के बीच जौड़ा फाटक के नजदीक एक युवक की ट्रेन संख्या 12029 शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतक एक मिनट तक ट्रेन के साथ घिसटता चला गया, जिससे उसकी एक टांग टूटकर रेल ट्रैक में रह गई। इसी तरह शरीर के बाकी अंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए।

घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और फिर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एएसआइ जसबीर सिंह ने बताया कि यह घटना गत दिन दोपहर करीब दो बजे घटी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक रेल लाइन पार कर रहा था कि तभी नई दिल्ली से चलकर अमृतसर आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। मृतक की आयु करीब 30 साल है, उसकी दाईं बाजू पर सूरज और गुट पर 786 लिखा है। शव को पहचान के लिए जीआरपी थाने की मोरचरी में रखवा दिया गया है।