विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राधा अष्टमी पर अमृतसर के मंदिरों में गूंजे 'राधे-राधे' के जयकारे, श्रद्धालुओं ने किए श्री चरणों के दर्शन

Published: Sat, 19 Sep 2026 12:00 PM (IST)

पवित्र नगरी अमृतसर में श्री राधा अष्टमी का पावन पर्व अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. राधा अष्टमी अमृतसर में अपार श्रद्धा और भक्ति से मनाई गई

  2. श्रद्धालुओं ने मंदिरों में श्री राधा रानी के चरणों के दर्शन किए

  3. पंचामृत स्नान, मंगल आरती जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए

जागरण संवाददाता, अमृतसर। पवित्र नगरी अमृतसर में शनिवार को श्री राधा अष्टमी का पावन पर्व अपार श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

मंदिरों में धार्मिक परंपरा के अनुसार श्री राधा रानी जी का पंचामृत स्नान करवाकर पूजा-अर्चना की गई। कई मंदिरों में मंगल आरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

श्री राधा अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने श्री राधा रानी जी के चरणों के दर्शन किए और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए आराधना की। मान्यता के अनुसार वर्ष में एक बार श्रद्धालुओं को श्री राधा रानी जी के चरणों के दर्शन करवाए जाते हैं। चरणों के दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था।

दुग्र्याना तीर्थ में हुए धार्मिक आयोजन

श्री दुग्र्याना तीर्थ में श्री राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया और श्री राधा-कृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।

WhatsApp Image 2026-09-19 at 11.41.44 AM

अन्य मंदिरों में भी हुए कार्यक्रम

चौक मोनी स्थित श्री श्री गौर राधा कृष्ण मंदिर, चौक लक्ष्मणसर, शिवाला बाग भाइयां, इस्कॉन मंदिर, वृंदावन गार्डन सहित महानगर के विभिन्न मंदिरों में भी श्री राधा अष्टमी श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

कहीं पंचामृत स्नान और मंगल आरती हुई तो कहीं भजन-कीर्तन व पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने राधा रानी के जयकारे लगाए और परिवार की सुख-शांति की कामना की।

यह भी पढ़ें- श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, पदभार संभालने के बाद पहली बार पहुंचे अमृतसर