विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर, ग्रेनेड अटैक का मास्टरमाइंड हरमन जख्मी, साथी फरार

Published: Wed, 23 Sep 2026 10:49 AM (IST)

अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गुरदासपुर ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड हरमन सिंह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़।

अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़।

HighLights

  1. अमृतसर में पुलिस मुठभेड़ में ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड हरमन घायल

  2. गुरदासपुर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी हरमन सिंह गिरफ्तार

  3. हरमन का साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार

जागरण संवादादता, अमृतसर। पंजाब में अमृतसर देहात पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार तड़के मत्तेवाल इलाके में मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में गुरदासपुर में ग्रेनेड हमला करने का मुख्य आरोपी और कुख्यात बदमाश हरमन सिंह पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

जबकि उसका साथी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही ह।घायल बदमाश का पहले इलाज करवाया जा रहा है। इसके बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

एसएसपी कंवलप्रीत सिंह ने घायल बदमाश की पहचान हरमन सिंह के रूप में बताई है। पता चला है कि आरोपित के खिलाफ गुरदासपुर और अमृतसर में कई केस दर्ज हैं। जांच में पता चला है कि हरमन सिंह ने कुछ समय पहले गुरदासपुर में ग्रेनेड हमला भी किया था।

SP ने बताई आरोपी की पहचान

एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चालह ने आरोपित की पहचान अमृतसर देहात के गांव बोपाराय निवासी हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन के रूप में बताई है। हरमन सिंह बाइक पर अपने साथी के साथ जा रहा था।

मत्तेवाल के पास पुलिस नाके पर उसने भागने का प्रयास किया। लेकिन आरोपित को देख पुलिस ने पीछा करना आरंभ कर दिया। हरमनजीत ने पुलिस पर तीन राउंड फायर किए। जवाबी फायर में पुलिस की गोली टांग पर लगने से वह घायल हो गया और उसका एक साथी फरार हो गया।

ग्रेनेड मामले का मास्टरमाइंड था हरमन

पुलिस ने हरमनजीत को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला है कि हरमनजीत ने इसी साल गुरदासपुर में एक दुकान पर ग्रेनेड फेंका था।

इससे पहले उसके खिलाफ थाना मेहता में साल 2024 में मोबाइल लूटने का मामला भी दर्ज हैं। इसी साल मत्तेवाल इलाके में एक व्यक्ति पर गोलियां चलाने के आरोप में केस दर्ज है।

यह भी पढ़ें- जेडीयू पंजाब और अकाली दल श्री आनंदपुर साहिब का गठबंधन, 2027 चुनाव की तैयारी तेज