विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, 38 किलो हेरोइन और 10 पिस्तौल के साथ सात गिरफ्तार

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:52 PM (IST)

अमृतसर देहात पुलिस ने एक बड़े सर्च ऑपरेशन में 38 किलो हेरोइन, 10 अवैध पिस्तौल और 800 ग्राम अफीम जब्त की है।

सर्च ऑपरेशन में ड्रग्स के साथ हथियार की खेप बरामद। फोटो जागरण

सर्च ऑपरेशन में ड्रग्स के साथ हथियार की खेप बरामद। फोटो जागरण

HighLights

  1. अमृतसर देहात पुलिस ने चलाया बड़ा सर्च ऑपरेशन।

  2. 38 किलो हेरोइन और 10 अवैध पिस्तौल बरामद।

  3. सात आरोपी गिरफ्तार, 800 ग्राम अफीम भी जब्त।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान विभिन्न स्थानों से 38 किलो हेरोइन, दस अवैध पिस्तौल के साथ सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में केस दर्ज किए गए हैं।

कुछ देर बाद एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल इस बारे में जानकारी देंगे। आरोपियों के कब्जे से आठ सौ ग्राम अफीम और 102 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

बता दें कि अमृतसर देहात पुलिस ने मंगलवार की सुबह सीमांत क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाकर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सर्च ऑपरेशन अभी तक जारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।