गंदा पानी पी रहे लोग, दस सालों से सीवरेज बेहाल
अमृतसर दैनिक जागरण की ओर से वार्ड नंबर 31 में जागरण आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें वार्ड के लोगों ने अपनी समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया।
फ्लैग...
—दैनिक जागरण द्वारा आयोजित जागरण आपके द्वार कार्यक्रम में वार्ड नंबर 31 के लोगों ने बताई अपनी समस्याएं।
क्रॉसर
—पार्षद द्वारा नब्बे फीसद विकास के करवाए गए दावों को लोगों ने नकारा। फोटो 25 से 38 तक
अमनदीप ¨सह, अमृतसर
दैनिक जागरण की ओर से वार्ड नंबर 31 में जागरण आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें वार्ड के लोगों ने अपनी समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया। पूर्व में भी दैनिक जागरण द्वारा वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाता रहा है। लोगों की समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए रविवार को इलाका मकबूलपुरा के फोरएस कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इसमें क्षेत्रवासियों बेअंत ¨सह संधू, रणजीत गोल्डी, ¨डपल ¨सह, राजीव शर्मा, शुभम शर्मा, गु¨रदरजीत मेहता, गुरप्रताप बाजवा, गोल्डी गिल, जगजीत ¨सह जग्गी, बल¨वदर ¨सह बिंट्टा, गुरदयाल ¨सह कल्याण, रेशम ¨सह फौजी, मेजर ¨सह, परमजीत गोल्डी आदि प्रमुखता से क्षेत्र की समस्याओं से जनप्रतिनिधियों को रूबरू करवाया। पार्षद प्रतिनिधि ने कार्यक्रम में दावा किया कि वार्ड में 90 प्रतिशत विकास करवा दिया है। वहीं फोकल प्वाइंट का सीवरेज का काम भी जल्द ही ठीक किया जाएगा। सीवरेज प्रणाली साफ करवाई जाएगी। पांच करोड़ 89 लाख का टेंडर पास हुआ है। जबकि विपक्ष ने सभी दावों को हकीकत से दूर बताते हुए कहा कि लोग लंबे समय से लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। जिसका कारण मेन सीवरेज प्रणाली पूरी तरह ठप है। फोटो 29
गंदा पानी आता है :बलविंदर सिंह
बल¨वदर ¨सह ने बताया कि वार्ड का मेन सीवरेज ठप है। जिसकी लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। सफाई ना होने के कारण लोगों के घरों में गंदा पानी आता है। जिसके चलते लोग गंदा पानी पीने को मजबूर है। इसका हल करवाया जाए। फोटो 30
विकास को तरस रहे लोग : रूप सिंह
रूप ¨सह ने बताया कि वार्ड में कई काम होने अभी भी बाकी है। पार्षद 10 सालों से सत्ता में रहे है। चाहे पार्षद ने उनके इलाके में ईटों की गलियां बनाई थी। लेकिन उनकी वार्ड में आज भी लोग विकास को तरस रहे है। फोटो 31
पार्क में बनाया जाए हाल: बब्बू
अमरजीत ¨सह बब्बू ने बताया कि चाहे पार्षद ने उनके इलाके में विकास करवाया है। लोग उनके विकास से खुश है, लेकिन फिर भी पार्षद से इलाका वासी अपील करते है, कि उन्हें वार्ड में पड़ती पार्क में एक हाल बनाकर दिया जाए। फोटो 32
जागरण का किया धन्यवाद
बेअंत ¨सह ने कहा कि जागरण ने लोगों की समस्या को प्रशासन तक पहुंचाने का जो बीड़ा जागरण आपके द्वार करवाया है। यह सच में प्रशंसनीय है। दैनिक जागरण का धन्यवाद करते हैं कि उसने प्रशासन तक परेशानी पहुंचाने में लोगों की मदद की है। फोटो 33
नहीं जलती स्ट्रीट लाइटें : जग्गी
जगजीत ¨सह जग्गी ने बताया कि उनके इलाका न्यू जवाहर नगर में आधी स्ट्रीट नहीं जलती हैं। रात के समय इलाके में अंधकार छा जाता है। लाइटें बंद होने के कारण लोग रात के समय हादसों का शिकार बनते हैं। फोटो 34
वार्ड की साइडों में हो हरियाली: गोरा सिंह
गोरा ¨सह ने बताया कि वार्ड 31 को दो मेन रोड पड़ते हैं। एक जीटी रोड, एक मेहता रोड इन दोनों रोड की साइडों में हरियाली के लिए पौधे लगाए जाएं। ताकि वार्ड वासी ताजा व शुद्ध वातावरण में जीवन व्यतीत कर सकें। फोटो 35
अब नहीं मिल रहा गेहू: पवन
पवन कुमार ने बताया कि उनका डिपो है। जब अकाली दल सरकार थी, तब उन्हें डिपो में दालें, चने व गेहू मिलता था। लेकिन अब जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई, उन्हें डिपो में सामान मिलना ही बंद हो गया है। फोटो 36
अधूरे काम पूरे किए जाएं: कश्मीर सिंह
कश्मीर ¨सह ने बताया कि पिछली अकाली-भाजपा सरकार ने उनकी वार्ड की गलियां बनाई थी। लेकिन कांग्रेस सरकार ने उनके इलाके में एक भी पैसे का कोई काम नहीं करवाया है। जिस कारण लोग पार्षद को वार्ड में अधूरे कामों को पूरा करने की अपील करते हैं।
फोटो 37
5.89 करोड़ का टेंडर हुआ पास
पार्षद प्रतिनिधि भू¨पदर ¨सह राही ने कहा कि वार्ड के लिए पांच करोड़ 89 लाख का टेंडर पास हुआ है। इससे वार्ड के मेन सीवरेज को पूरी तरह से साफ करवाया जाएगा। उन्होंने वार्ड के इलाके भाई लालो जी नगर, राणा गार्डण, जवाहर नगर, रा¨जदर नगर इलाकों की गलियां पूरी तरह से पक्की बनाई है। जो लोगों के सामने है। उन्होंने अपने खुद के पैसे खर्च करके कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें चालू करवाई है। उन्होंने पार्क में 10 टेबल रखवाए थे। ओर वार्ड में पड़ते पांच गुरुद्वारा में उन्होंने दो-दो टेबल रखवाए हैं। जो लोगों के सामने हैं। उन्होंने विरोधी दल के इलाके की गली भी बनाई है। ओर इसके साथ वाले इलाके में उन्होंने की ईटों की गली बनाकर दी है। उनकी ओर से किया विकास लोगों के सामने है। न्यू जवाहर नगर की गलियों के समय चुनाव संहिता लग चुकी थी। फोटो 38
मैडम सिद्धू ने दिए वार्ड के लिए 26 लाख :
सतनाम ¨सह बाजवा ने बताया कि 10 सालों से वार्ड वासी विकास को तरस रहे हैं। न्यू जवाहर नगर की गलियां पार्षद ने क्यों छोड़ दी। क्या दस सालों तक चुनाव संहिता ही लगी रही। उन्होंने खुद दर्शन वाली गली बनाई है। जिसको पार्षद ने छोड़ दिया। जो गलियां पार्षद कह रहे बनाई हैं, वे गलियां नवजोत सिद्धू ने बनाई हैं। इलाके में सीवरेज समस्या बड़ी है। वार्ड के सुंदरीकरण के लिए 26 लाख रुपये मैडम सिद्धू ने दिए हैं। जो वार्ड विकास के लिए खर्च होंगे। उन्होंने 100 गैस कनेक्शन सिलेंडर लोगों को दिलाए हैं। वार्ड वासियों के 450 नीले कार्ड बनाए गए हैं। आठ गलियां न्यू जवाहर नगर की उन्होंने खुद बनाई हैं। जबकि पार्षद ने 10 सालों में विकास नहीं करवाया है।