दशहरे पर सायं 5 से रात 8 बजे तक ही चलाए पटाखे : डीसी
अमृतसर डिप्टी कमिश्नर कमलदीप ¨सह संघा ने दशहरा पर्व वाले दिन सायं 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक ही पटाखे चलाने की इजाजत दी है।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
डिप्टी कमिश्नर कमलदीप ¨सह संघा ने दशहरा पर्व वाले दिन सायं 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक ही पटाखे चलाने की इजाजत दी है। इस लिए लोग इस इस निर्धारित समय के दौरान ही पटाखे चलाएं। उन्होंने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के मुताबिक दशहरे के लिए पटाखा भंडारण और पटाखों की बिक्री करने के लिए लाइसेंस नहीं दिए जाने की बात कही।
डीसी संघा ने कहा कि दशहरे के लिए पटाखों का भंडारन करने या बिक्री करने के लिए किसी भी दुकानदार को लाइसेंस नहीं दिया जाएगा। मगर दिवाली व गुरुपर्व के लिए पटाखे बेचने के बकायदा लाइसेंस जारी किए जाएंगे, जिनके लिए जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे। उन्होंने बताया कि मानयोग चीफ जस्टिस पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेशों पर 22 अक्तूबर को यह आवेदन मांगे जाएंगे, जोकि 26 अक्तूबर तक जमा करवाए जा सकेंगे।