अमृतसर में 'NRI मिलनी', विदेश में रहने वाले पंजाबियों की शिकायतों पर मान सरकार का बड़ा एक्शन
पंजाब सरकार द्वारा अमृतसर में विशेष 'एनआरआई मिलनी' का आयोजन किया गया है, जहाँ प्रवासी पंजाबियों की लंबित शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा।

मौके पर ही होगा समस्याओं का निपटारा।
HighLights
अमृतसर में 'एनआरआई मिलनी' का आयोजन, प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं का समाधान
मान सरकार द्वारा एनआरआई की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई
वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर ही करेंगे निपटारा
जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब सरकार की ओर से प्रवासी पंजाबियों (NRIs) की वर्षों से लंबित समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बुधवार को अमृतसर में विशेष ‘एनआरआई मिलनी’ (NRI Milni) का आयोजन किया गया है।
राजासांसी एयरपोर्ट के पास स्थित होटल ली मेरिडियन में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मिलनी थोड़ी देर में शुरू होने वाली है।
कार्यक्रम में अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और तरनतारन जिलों से जुड़े प्रवासी पंजाबी अपनी शिकायतें और मामले सीधे सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब में राशन कार्ड सत्यापन ड्यूटी न करने पर शिक्षकों को नोटिस, कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल
मौके पर संबंधित अधिकारियों की ओर से समस्याओं के समाधान को लेकर कार्रवाई भी की जाएगी। फिलहाल कार्यक्रम स्थल पर एनआरआई मामलों संबंधी मंत्री डा. रवजोत सिंह और विधायकों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

उनके पहुंचने के बाद मिलनी शुरू होगी। कार्यक्रम में शीर्ष प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के भी मौजूद रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- जेडीयू पंजाब और अकाली दल श्री आनंदपुर साहिब का गठबंधन, 2027 चुनाव की तैयारी तेज
