विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में निहंगों ने निंहंग को पीटा, बचाव में आई महिला SHO से खींचतान

Published: Sat, 19 Sep 2026 07:32 AM (IST)

अमृतसर के झब्बाल रोड पर धरना दे रहे निहंगों ने एक अन्य निहंग को बुरी तरह पीटा, जिसके बाद महिला SHO मंजीत कौर ने बहादुरी से उसे बचाया।

धरने पर बैठे दो दर्जन निहंगों ने दूसरे पक्ष को पीटा।

धरने पर बैठे दो दर्जन निहंगों ने दूसरे पक्ष को पीटा।

HighLights

  1. झब्बाल रोड पर निहंगों ने दूसरे निहंग को बुरी तरह पीटा

  2. महिला SHO मंजीत कौर ने युवक को निहंगों की भीड़ से बचाया

  3. पुलिस ने घायल निहंग को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना गेट हकीमां के अधीन पड़ते झब्बाल रोड पर धऱने पर बैठे दो दर्जन के करीब निहंगों ने दूसरे पक्ष के एक निहंक को काबू कर उसे बुरी तरह पीट दिया।

घटना शुक्रवार रात की है। इसकी भनक लगते ही पुलिस मौके परपहुंच गई। निहंगों का आक्रामक रूप देख कर वहां बड़े झगड़े की आशंका लगने लगी थी।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत कौर विवाद सुलझाने के लिए निहंगों के बीच घुस गई।

मंजीत कौर ने युवक निहंग को धऱनाकारियों से छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन वह उसे छोड़ नहीं रहे थे। उस पर नंगी तलवारों, राड और अन्य हथियारों से हमला किया जाने लगा। महिला थाना प्रभारी ने किसी तरह से युवक निहंग को पकड़ा और सभी की पकड़ से उसे खींच कर बाहर ले आई।

लेकिन धरनाकारी आगे बढ़ बढ़ कर उसकी पिटाई कर रहे थे। उसके बाद किसी तरह एसएचओ किसी तरह निहंग को उनसे बचाकर अपनी सरकारी गाड़ी में लेकर वहां से जाने में कामयाब हो गई।

WhatsApp Image 2026-09-19 at 7.05.04 AM

निहंग करतार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले मेजर सिंह गुट के लोगों ने उनके लोगों पर गोलियां चलाई थी। पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। वह धरने पर बैठे हैं और मेजर सिंह के लोग उनकी रेकी कर रहे थे।

उन्होंने रेकी करनेवाले को काबू किया था। लेकिन एसएचओ ने कार्रवाई करने की बजाए उसे बचाकर यहां से लगई।

यह भी पढ़ें- पंजाब में पुलिस को नशे की सूचना देना पड़ा महंगा, आरोपियों ने घर पर किया हमला; परिवार ने छिपकर बचाई जान