पंजाब में पुलिस को नशे की सूचना देना पड़ा महंगा, आरोपियों ने घर पर किया हमला; परिवार ने छिपकर बचाई जान
जलालाबाद के अरनीवाला में एक परिवार को हेरोइन संबंधी सूचना पुलिस को देना महंगा पड़ गया। नशे की जानकारी देने ...और पढ़ें

नशे की सूचना देने पर किया हमला, परिवार ने घर में छिपकर बचाई जान। पुलिस की फाइल फोटो
HighLights
पुलिस को हेरोइन संबंधी सूचना देने पर परिवार पर हमला
हमलावरों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, परिवार ने जान बचाई
22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
संवाद सूत्र, जलालाबाद। अरनीवाला में हेरोइन संबंधी मामले में पुलिस को सूचना देना एक परिवार के लिए भारी पड़ गया। पुलिस को नशे संबंधी सूचना देने के बाद कुछ लोगों ने बाहर से युवकों को बुलाकर घर में घुसकर तोड़फोड़ की।
अचानक हुए हमले से परिवार में अफरा-तफरी मच गई और सदस्यों ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। घटना पांच सितंबर देर रात की है, जिस संबंधी पुलिस ने अब जांच पड़ताल के बाद शिकायत के आधार पर 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने बताया कि जरनैल सिंह निवासी अरनीवाला ने पुलिस को शिकायत दी कि एक महिला के घर से एक व्यक्ति के हेरोइन लेकर आने की जानकारी उन्हें मिली थी।
इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों के साथ मिलकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने इस संबंध में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी बात को लेकर महिला ने बाहर से कुछ लड़कों को बुलाया। उक्त लोग उनके घर में घुस गए और वहां सामान की तोड़फोड़ शुरू कर दी।
अचानक हुए इस हमले के कारण परिवार में अफरा-तफरी मच गई और सदस्यों ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जसविंदर कौर, साजन, बब्बू, काला सिंह, संदीप सिंह, करन सिंह, राहुल तथा 5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
