विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar News: एकतरफा इश्क से बौखलाए एएसआई के बेटे ने युवती को मारी गोलियां

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Fri, 27 Jan 2023 09:15 PM (IST)

फ्रेंड्स एवेन्यू में रहने वाली अनमोल दीप कौर को एएसआई अमरजीत सिंह के बेटे राजविंदर सिंह ने एकतरफा इश्क में बौखला कर गोलियां मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना शुक्रवार शाम की है और पीड़िता को घायल हालत में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

एकतरफा इश्क से बौखलाए एएसआई के बेटे ने युवती को मारी गोलियां
एकतरफा इश्क से बौखलाए एएसआई के बेटे ने युवती को मारी गोलियां

अमृतसर, जागरण संवाददाता  :  कैंटोनमेंट थाने के अधीन पड़ते फ्रेंड्स एवेन्यू में रहने वाली अनमोल दीप कौर को एएसआई अमरजीत सिंह के बेटे राजविंदर सिंह ने एकतरफा इश्क में बौखला कर गोलियां मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना शुक्रवार शाम की है और पीड़िता को घायल हालत में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, इंस्पेक्टर खुशबू शर्मा ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है।

लड़की को कर रहा था दो साल से परेशान 

गुरदासपुर निवासी सिकंदर ने आरोप लगाया कि पुलिस लाइन अमृतसर में तैनात एएसआइ अमरजीत सिंह का बेटा राजविंदर सिंह उनकी भतीजी अनमोलदीप सिंह को पिछले दो साल से काफी परेशान कर रहा है। इस बाबत उनकी भतीजी आरोपित को कई बार विरोध कर चुकी है। लगभग आठ महीने पहले आरोपित राजविंदर सिंह जबरी उनके घर में घुस आया था। तब अनमोलदीप कौर के पिता नौनीहाल सिंह घर थे। दोनों में हाथापाई हुई थी और आरोपित राजविंदर सिंह जख्मी हो गया था।

सिकंदर सिंह ने आरोप लगाया कि राजविंदर ने अपने पिता की सहायता से नौनीहाल पर हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज करवा दिया था और वह पिछले सात महीन से जेल में बंद हैं। बावजूद आरोपित लगातार बेटी को परेशान कर रहा था। अब कुछ दिन पहले अनमोलदीप ने उन्हें (सिकंदर सिंह) को फोन कर बताया था कि राजविंदर उसे दोबारा परेशान कर रहा है।

तीन गोलियां मार कर दिया जख्मी 

जब उन्होंने आरोपित को समझाने का प्रयास किया तो उसने उन्हें रंजीत एवेन्यू बात करने के लिए बुला लिया। वहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया था कि वह दोबारा अनमोलदीप को परेशान नहीं करेगा। इसके बाद वह गुरदासपुर के लिए रवाना हो गए। फिर आरोपित अपने एक अन्य साथी के साथ अनमोलदीप के घर गया और उसे तीन गोलियां मारकर जख्मी कर दिया। अनमोलदीप घर के अंदर भगी तो उसने पीछे से फायर किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार है। आसपास के लोगों ने किसी तरह अनमोलदीप को अस्पताल दाखिल करवाया।

अनमोलदीप ने कराया था छेड़छाड़ का केस दर्ज

एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले अनमोल दीप कौर ने राजविंदर सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप में कैंटोनमेंट थाने में केस दर्ज करवाया था। अब फिर उन्हें शिकायत मिली थी। आरोपित को थाने बुलाया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।