विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritsar News: पकड़े गए किशोर की निशानदेही पर भारत-पाक सीमा से ड्रोन बरामद

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Published: Fri, 10 Feb 2023 06:02 PM (IST)

पंजाब के अमृतसर में पकड़े गए किशोर की निशानदेही पर भारत-पाक सीमा से ड्रोन बरामद किया गया है। इंस्पेक्टर इंद्रदीप ...और पढ़ें

पकड़े गए किशोर की निशानदेही पर भारत-पाक सीमा से ड्रोन बरामद
पकड़े गए किशोर की निशानदेही पर भारत-पाक सीमा से ड्रोन बरामद

अमृतसर, जागरण संवाददाता: 15 किलो हेरोइन और 8.40 लाख की ड्रग मनी के साथ काबू किए गए किशोर की निशानदेही पर सीआइ (काउंटर इंटेलिजेंस) की टीम ने शुक्रवार की दोपहर एक ड्रोन बरामद किया है। यह पाकिस्तानी ड्रोन आरोपितों ने भारत-पाक सीमा पर स्थित गांव मोदे की ड्रेन में छिपाकर रख दिया था।

यह भी पढ़ें: Punjab Accident: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क किनारे खड़े दो नौजवानों को कुचला, एक की मौत, चार घायल

इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपित किशोर को बुधवार की शाम कोर्ट में पेश किया गया है। अदालत ने उसे लुधियाना स्थित जुविनाइल जेल में भेज दिया है।

किशोर ने पूछताछ में किया स्‍वीकार

किशोर ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि कुछ दिन पहले पाकिस्तानी तस्करों ने पाक की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के इशारे पर हेरोइन की खेप भारतीय हद में गिराने के लिए ड्रोन को भेजा था। खेप गिराने के बाद ड्रोन में कोई तकनीकी खराबी हो गई और वह वहीं खेतों में गिर गया।

यह भी पढ़ें: Muktsar Drugs Case: 400 ग्राम अफीम, 210 प्रतिबंधित गोलियों व 50 लीटर लाहन बरामद, महिला सहित दो गिरफ्तार

इसके बाद पाक तस्करों ने उन्हें मोबाइल बताया कि ड्रोन वहीं गिरा पड़ा है। इसके बाद किशोर और गिरोह के सरगना रेशम सिंह ने पाक ड्रोन को उठाकर वहां ड्रेन में छिपा दिया था।