अमृतसर-न्यू तिनसुकिया ईद स्पेशल ट्रेन 22 मार्च को रवाना होगी, 26 को होगी वापसी; यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
उत्तर रेलवे ईद-उल-फितर के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए अमृतसर से न्यू तिनसुकिया के लिए एक विशेष रेलगाड़ी चला रहा है।

HighLights
ईद के लिए अमृतसर-न्यू तिनसुकिया विशेष ट्रेन चलेगी
ट्रेन 22 मार्च को अमृतसर से, 26 को तिनसुकिया से
एसी, स्लीपर, जनरल कोच सभी वर्गों के लिए उपलब्ध
जागरण संवाददाता, अमृतसर। उत्तर रेलवे द्वारा ईद-उल-फितर के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से 22 मार्च को अमृतसर-न्यू तिनसुकिया (असम) ईद विशेष रेलगाड़ी चलाई जा रही है जोकि 26 को वापसी करेगी। इसके साथ एसी, स्लीपर और जनरल तीनों श्रेणी के कोच लगेगें जिससे कि इस रेलगाड़ी का लाभ हरेक वर्ग के लोग उठा सकेगें।
मिली जानकारी के अनुसार (04626) अमृतसर-न्यू तिनसुकिया विशेष रेलगाड़ी अमृतसर से 22 मार्च को निर्धारित समय शाम 20.10 बजे चलेगी और 38 स्टेशनों से होते हुए यात्रा के चौथे दिन बुधवार सुबह 08.00 बजे न्यू तिनसुकिया रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। फिर एक दिन रूकने के बाद अमृतसर के लिए वापसी करेगी।
(04625) न्यू तिनसुकिया-अमृतसर विशेष रेलगाड़ी न्यू तिनसुकिया से 26 मार्च को सुबह 07.30 बजे चलकर शनिवार को शाम 19.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार (04626) अमृतसर-न्यू तिनसुकिया विशेष रेलगाड़ी के लिए शनिवार दोपहर 3 बजे तक फर्स्ट एसी की 10 में से 04, सेकंड एसी की 66 में से 39, थर्ड एसी की 128 में से 73 और स्लीपर की 576 में से 260 सीटें बुक हो चुकी है।
कौन-कौन से रेलवे स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
ब्यास, जालंधर शहर, फगवाड़ा, ढंढारी कलां, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर, उतरेटिया, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम, प्रतापगढ़, वाराणसी, ग़ाज़ीपुर शहर, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगू सराय, नौगछिया, कटिहार, बारसोई, अलुआबारी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूच बिहार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बोंगाईगांव, रंगिया, रंगापारा उत्तरी, हरमुती, धमलगांव और डिब्रूगढ़।
