विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अटेंशन प्लीज! अमृतसर-कोलकाता सहित सात ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच, वेटिंग लिस्ट की झंझट होगी खत्म

Published: Thu, 23 Apr 2026 09:23 PM (IST)

उत्तर रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर-कोलकाता समेत सात ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला ...और पढ़ें

अमृतसर-कोलकाता सहित सात ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच (फाइल फोटो)

अमृतसर-कोलकाता सहित सात ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच (फाइल फोटो)

HighLights

  1. उत्तर रेलवे ने सात ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े

  2. गर्मियों में यात्रियों को मिलेगी यात्रा में राहत

  3. अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच शामिल

गगनदीप शर्मा, अमृतसर। उत्तर रेलवे ने गर्मियों के सीजन में यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से अमृतसर-कोलकाता सहित कुल सात ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का अहम निर्णय लिया गया है। जिससे कि आरएसी व वेटिंग सूची में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है और बहुत सारे यात्री कन्फर्म टिकट के साथ सफर कर सकेगें।

मिली जानकारी के अनुसार रेलगाड़ी संख्या (04624) अमृतसर–कोलकाता एक्सप्रेस में 27 अप्रैल 2026 को वातानुकूलित 3 टायर (एसी 3 टायर) का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। (04654) अमृतसर–न्यू जलपाईगुड़ी क्लोन स्पेशल में 29 अप्रैल 2026 को स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। (20498) फिरोजपुर कैंट–रामेश्वरम हमसफ़र एक्सप्रेस में 2 मई 2026 को वातानुकूलित 3 टायर (एसी 3 टायर) का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।

(12030) शताब्दी एक्सप्रेस 25-26 अप्रैल तथा 1 मई को वातानुकूलित चेयर कार का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। (12032) शताब्दी एक्सप्रेस में 30 अप्रैल को वातानुकूलित चेयर कार का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। अमृतसर और अजमेर के बीच चलने वाली रेलगाड़ी संख्या (19612) और (19614) में 23 अप्रैल से लेकर 31 मई तक स्लीपर क्लास का एक अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।

अतिरिक्त कोच जुड़ने से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे, यात्रा आसान होगी

फिरोजपुर मंडल यात्रियों की सुविधा और बेहतर सफर के लिए लगातार प्रयासरत है। अतिरिक्त कोच लगाने से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे और यात्रा आसान होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेल मदद संख्या 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (एनटीइएस) से अपडेट जानकारी के अनुसार अपनी रेल यात्रा की योजना बनाएं। डीआरएम संजीव कुमार, फिरोजपुर मंडल