वेरका बाईपास फ्लाई ओवर के निर्माण के कारण लोगों को आ रही परेशानियां
अमृतसर नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया की ओर से गोल्डन गेट-दोबुर्जी से लेकर नारायणगढ़ तक आठ फ्लाई ओवर बनाए जा रहे हैं।
अमनदीप ¨सह, अमृतसर
नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया की ओर से गोल्डन गेट-दोबुर्जी से लेकर नारायणगढ़ तक आठ फ्लाई ओवर बनाए जा रहे हैं। इनमें से एक
इंडिया गेट फ्लाई ओवर को कैंसल कर दिया गया है। वहीं सात फ्लाई ओवर तो खड़े किए जा
चुके हैं, लेकिन इनका निर्माण अभी तक मुकम्मल नहीं किया गया है। जिसके चलते आस-पास वाले क्षेत्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना
पड़ रहा है। इन्हीं में से एक फ्लाई ओवर वेरका बाईपास है, जो लोगों के लिए लंबे समय से परेशानी बना हुआ
है। कारण यह है, कि इसके निर्माण कार्य के चलते बाईपास की सड़कों
को उखाड़ा गया था। उखाड़े जाने के बाद सर्विस लेन तो दे दी गई लेकिन
यहां ट्रैफिक का लंबा जाम लग रहता है और लोगों को खासी मुश्किल आती है। थोड़ी-थोड़ी देर में
बाइपास रोड में ट्रैफिक जाम हो जाता है। कारण यह है कि जब लोग फ्लाई ओवर के नीचे से गुजरते हैं तो वहां पर ट्रैफिक जाम लग जाता है। एक साइड में सीवरेज का निर्माण कार्य भी चल रहा है। जिसके कारण लोगों को पूरी सर्विस लेन नहीं दी गई। रोड पर बिखरे पत्थर हादसों का कारण बनते हैं। वहीं ब्रिज की साइडों में स्ट्रीट लाइटें न होने से से रात के समय लोग हादसों का शिकार
होते हैं।
रोड पर थोड़ी-थोड़ी देर बाद ट्रैफिक जाम लग जाता है
जसपाल ¨सह ने बताया फ्लाई ओवर लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है ताकि लोगों को राहत मिल सकें। लेकिन लंबे समय से इसका निर्माण चल रहा है। आज तक यह पूरी तरह से तैयार ही नहीं हो पाया। थोड़ी-थोड़ी देर बाद इस रोड पर जाम लग जाता है।
कछुए की चाल की तरह चल रहा निर्माण कार्य, जनता क्या करे
अमीर ¨सह घुल्ली ने बताया कि सरकार की ओर से कंपनियों को प्रोजैक्ट का काम तो दिया गया। लेकिन कंपनियों द्वारा समय पर काम मुकम्मल ना करने के कारण
सरकार की छवि भी खराब होती है। कंपनियों की ढीली रफ्तार लोगों को परेशानी में डाल देती है। अगर सर्विस लेन पूरी तरह से मिल जाए, तो लोगों की परेशानी कुछ कम हो सकती है।
रोड पर बिखरे पड़े पत्थर, हर वक्त हादसे का खतरा
अश्वनी महाजन ने बताया कि वेरका बाइपास में ज्यादातर जाम ही रहता है। एक तरफ से अभी निर्माण कार्य चल रहा है। थोड़ी से सर्विस लाइन लोगों को मिली है। बाईपास होने के कारण इस रोड पर भारी वाहनों का आवागमन है। जब बारिश हो जाती है। तब भी परेशानी बढ़ जाती है। पूरे रोड पर पत्थर बिखरे होने के कारण भी परेशानी खड़ी हो जाती है।
लोगों की समस्या का होगा हल
लोगों की सुविधा के लिए फ्लाई ओवर तैयार किया जा रहा है। अगर निर्माण कार्य के चलते लोगों को समस्या आ रही है, तो लोगों की समस्या का हल किया जाएगा।
वी गणेश कलसी, प्रोजेक्ट इंचार्ज,एनएचएआइ
टै्रफिक कर्मियों की नफरी बढ़ाएंगे
लोगों को जो ट्रैफिक जाम को लेकर परेशानी हो रही है। उसको ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में वेरका बाईपास पर ट्रैफिक मुलाजिमों की नफरी बढ़ाई जाएगी।
-एसीपी, प्रभजोत ¨सह। हमें बताएं, हम बनेंगे आपकी आवाज
जागरण अभियान के तहत बाईपास रोड पर बन रहे फ्लाई ओवरों व अन्य क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्य के चलते अगर आप परेशानी का सामना कर रहे हैं तो अपनी राय 9888229781 पर दे सकते हैं, हम आपकी आवाज प्रशासन तक पहुंचाएंगे