फताहपुर जेल में 55 पाक कैदियों की बढ़ाई सुरक्षा
नवीन राजपूत, अमृतसर पुलवामा में 44 जवानों पर आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तान के प्रति आक्रोश क
नवीन राजपूत, अमृतसर
पुलवामा में 44 जवानों पर आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तान के प्रति आक्रोश को देखते हुए केंद्रीय जेल फताहपुर में बंद 55 पाकिस्तानी कैदियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उक्त कदम जेल प्रबंधन ने बुधवार को जयपुर जेल में बंद पाक कैदी शाकिर की हत्या के बाद उठाया है। इन 55 पाक कैदियों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। जेल सुप¨रटेंडेंट अर्षदीप ¨सह गिल ने बताया कि वैसे पाक कैदियों की सुरक्षा के इंतजाम पहले से पुख्ता हैं। लेकिन विगत में हुए जवानों पर आतंकी हमले के बाद जेल में बंद पाक कैदियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बताया जा रहा है कि जेल प्रबंधन ने पाक कैदियों और हवालातियों पर नजर रखने के लिए एक पेट्रो¨लग पार्टी को उन पर लगातार नजर रखने के आदेश दिए हैं। खतरनाक अपराधियों को उनसे दूर रखा जा रहा है। पाक नागरिकों तक पहुंचने वाले प्रत्येक सामान की गहन तलाशी ली जा रही है। उन्हें परोसे जाने वाले खाने की भी जांच करवाई जा रही है। पता चला है कि जयपुर जेल में हत्या के बाद फताहपुर जेल प्रबंधन ने सभी पाक कैदियों को दो अलग बैरकों में बंद कर दिया है। ताकि कोई भारतीय कैदी उन्हें रंजिश का शिकार ना बना सके। गौर रहे फताहपुर जेल में पाक की तरफ से अवैध रूप से बार्डर पार करने, हेरोइन तस्करी, जाली करंसी की तस्करी के आरोप में पाक नागरिक सजा काट रहे हैं।
खुफिया शाखा ने दी जेल में पाक कैदियों पर हमले की सूचना
बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा को भनक लगी है कि फताहपुर जेल में बंद पाक कैदियों पर अन्य कैदी हमला कर सकते है। इसके बाद खुफिया शाखा ने यह जानकारी पंजाब सरकार के गृह विभाग को भेजी है। शुक्रवार को सूचना मिलते ही फताहपुर जेल प्रबंधन ने सभी पाक कैदियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए।