अमृतसर में देवी-देवताओं की तस्वीरों से बेअदबी, दो वीडियो वायरल; आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस नेता ने थप्पड़ मारे
अमृतसर में हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों के अपमान का मामला सामने आया है, जिससे तनाव फैल गया। दो वीडियो वायरल ...और पढ़ें

देवताओं की तस्वीरों की बेअदबी करते हुए आरोपी।
HighLights
अमृतसर में हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान हुआ।
कांग्रेस नेता ने आरोपी को थप्पड़ मारकर माफी मंगवाई।
पुलिस ने आरोपी हरजीत सिंह उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर में हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का मामला सामने आया है। जिससे शहर में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। इस घटना से जुड़े दो अलग-अलग दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में एक पगड़ीधारी व्यक्ति हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों पर जूते मारता और थूकता नजर आ रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में एक कांग्रेस नेता आरोपी को थप्पड़ मारते हुए उससे माफी मंगवाता दिखाई दे रहा है।
पहला वीडियो करीब 52 सेकेंड का है, जिसमें एक जैकेट और पगड़ी पहने व्यक्ति को घर के पिछले हिस्से में पड़े बैनरों पर लगी हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान करते देखा जा सकता है। वीडियो में वह तस्वीरों पर जूते पहनकर खड़ा होता है, जूते मारता है और थूकता है। इस दौरान वह उस दिशा में भी देखता है, जहां से वीडियो रिकॉर्ड किया जा रहा था।
वीडियो वायरल होने के बाद दूसरा करीब दो मिनट का वीडियो सामने आया, जिसमें खुद को जिला कांग्रेस कमेटी का जनरल सेक्रेटरी बताने वाले नमन कपूर आरोपी व्यक्ति को उसके घर तक ढूंढकर ले जाते हैं। वीडियो में नमन कपूर आरोपी को थप्पड़ मारते हुए उसकी हरकतों पर नाराजगी जताते हैं। इसके बाद आरोपी व्यक्ति कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आता है। आसपास मौजूद लोग भी उसकी कड़ी निंदा करते दिखते हैं।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में बदमाशों का एनकाउंटर, दो के पैर में लगी गोली; चकमा देकर भाग रहे थे शूटर्स

नेता से थप्पड़ पड़ने के बाद माफी मांगता हुआ आरोपी।
यह भी पढ़ें- खडूर साहिब सांसद अमृतपाल सिंह ने बजट सत्र में शामिल होने को हाईकोर्ट से अनुमति मांगी फिर याचिका
हिंदू संगठनों ने सख्त कार्रवाई की रखी मांग
इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और पुलिस को चेतावनी दी कि मामले को मानसिक बीमारी बताकर हल्का न किया जाए। ऑल इंडिया हिंदू संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सचिन महिरा की शिकायत पर अमृतसर पुलिस ने BNS की धारा 298 के तहत धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज किया है।
मामला नमक मंडी क्षेत्र का पाया गया
पुलिस जांच में घटना स्थल अमृतसर के नानक मंडी इलाके की गंडावाली गली पाया गया है। आरोपी की पहचान हरजीत सिंह उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना बी डिवीजन के SHO शमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह पता चल सके कि उसने इस तरह की हरकत क्यों की।
