विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर: श्री गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाश पर्व की भव्य तैयारियां पूरी, अखंड पाठ आरंभ; फूलों से सजा गोल्डन टेंपल

Published: Thu, 10 Sep 2026 07:59 PM (IST)

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व की तैयारियां अमृतसर में पूरी हो चुकी हैं। इस अवसर पर ...और पढ़ें

श्री रामसर साहिब में अखंड पाठ साहिब आरंभ।

श्री रामसर साहिब में अखंड पाठ साहिब आरंभ।

HighLights

  1. श्री गुरु ग्रंथ साहिब प्रकाश पर्व हेतु अखंड पाठ आरंभ

  2. 11-12 सितंबर को गुरमति समागम और नगर कीर्तन होगा

  3. श्री हरिमंदिर साहिब में फूलों की सजावट, दीपमाला होगी

जागरण संवाददाता, अमृतसर। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में गुरुवार को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किया गया। 12 सितंबर को मनाए जाने वाले प्रकाश पर्व के संबंध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर संगत की ओर से श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में फूलों की सुंदर सजावट भी की जा रही है।

गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में अखंड पाठ साहिब आरंभ करवाने के अवसर पर श्री हरिमंदिर साहिब के जनरल मैनेजर मेजर सिंह, गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब के मैनेजर जतिंदरपाल सिंह भी उपस्थित थे। मेजर सिंह ने बताया कि अखंड पाठ साहिब के भोग 12 सितंबर को डाले जाएंगे।

11 सितंबर को गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में गुरमति समागम करवाया जाएगा। इसमें सिंह साहिबान और पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थे संगत को गुरबाणी और गुर इतिहास से जोड़ेंगे। 12 सितंबर को पुरातन परंपरा के अनुसार गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब से श्री हरिमंदिर साहिब तक नगर कीर्तन सजाया जाएगा। इसमें शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, सिंह साहिबान और प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

पहले प्रकाश पर्व के दिन श्री हरिमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब में जलौ सजाए जाएंगे। रात को गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हाल में शब्द विचार और कीर्तन समागम होगा। इसके अलावा रात में दीपमाला और आतिशबाजी भी की जाएगी।

मेजर सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संगत के सहयोग से सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में फूलों की आकर्षक सजावट की जा रही है। उन्होंने संगत से स्वजनों सहित समागमों में शामिल होने की अपील की।