कोठियों वाले इतना टैक्स नहीं देते जितना निगम रेहड़ी वालों से ले रहा : सहगल
अमृतसर भारतीय जनता पार्टी की सचिव व पूर्व पार्षद मीनू सहगल व वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक सहगल ने मेयर कर्मजीत ¨सह ¨रटू से मुलाकात की। उन्होंने मेयर को निगम द्वारा रेहड़ीवालों से वसूले जा रहे 1500 रुपये की ¨नदा की और इसे उनके साथ धक्केशाही बताया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर
भारतीय जनता पार्टी की सचिव व पूर्व पार्षद मीनू सहगल व वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक सहगल ने मेयर कर्मजीत ¨सह ¨रटू से मुलाकात की। उन्होंने मेयर को निगम द्वारा रेहड़ीवालों से वसूले जा रहे 1500 रुपये की ¨नदा की और इसे उनके साथ धक्केशाही बताया। उन्होंने कहा कि रेहड़ी वालों से जितने पैसे वसूले जा रहे है, उतना टैक्स तो शहर की बड़ी—बड़ी कोठियां वाले भी नहीं देते। मेयर ने उन्हें विश्वास दिलवाया कि इस प्रणाली को तर्कसंगत व पारदर्शी बनाया जाएगा।
सहगल ने कहा कि निगम ने अगस्त 2018 में शहर में लगी रेहड़ियों पर 1500 रुपये मासिक टैक्स जबरदस्ती लगाया हुआ है। यह अब भ्रष्टाचार का रूप लेता जा रहा है। यह रेहड़ी वाले बड़ी मुश्किल से अपना गुजारा करते है। 1500 महीने के हिसाब से 18000 रुपए साल का बनता है। जबकि बड़ी बड़ी कोठियां वाले या दुकानदार इतना टैक्स निगम को नहीं देते। हर कोई रेहड़ी वाला इतनी कमाई नहीं करता जोकि इतना टैक्स दे सके। वे आग्रह करती है कि इसको स्लेब रेट में लाया जाए। इससे गरीब रेहड़ीवालों की मदद भी हो जाएगी और निगम को भी रेवेन्यू मिल जाएगा। इस अवसर पर राजेश कुमार, सतीश, राजकुमार, मूर्ति, अजय, मनबोध, संजीव, मोनू,राम दयाल, रामबीर आदि हाजिर थे।