जौड़ा फाटक रेल हादसे के लिए प्रशासन जिम्मेदार : बाल कृष्ण शर्मा
अमृतसर नशा विरोधी समाज निर्माण संस्था के चेयरमैन बाल कृष्ण शर्मा ने कहा है कि जौड़ा फाटक में हुए रेल हादसे के लिए प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार हैं।
संवाद सहयोगी, अमृतसर
नशा विरोधी समाज निर्माण संस्था के चेयरमैन बाल कृष्ण शर्मा ने कहा है कि जौड़ा फाटक में हुए रेल हादसे के लिए प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार हैं। इतना बड़ा आयोजन रेल पटरियों के पास हो रहा है तो इसे रोका जाना चाहिए था। इस आयोजन को न रोकने के कारण ही रेल हादसे में 62 से अधिक लोग असमायिक काल का ग्रास बन गए और 100 से अधिक जख्मी हो गए। कई परिवार उजड़ गए हैं। प्रशासन की लापरवाही है। इस हादसे के जिम्मेदार अधिकारियों व व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को रेलवे पटरियों व रिहायशी एरिया में प्रोग्राम करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। यदि अनुमति नहीं दी तो कार्यक्रम क्यों करवाने दिया गया। मंत्री नवजोत ¨सह सिद्धू की पत्नी या पार्षद के दबाव से यह कार्यक्रम हुआ है तो पुलिस व प्रशासन इसके लिए सीधे रूप से जिम्मेदार है। बड़ी लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। प्रशासन को अनुमति देने से पहले आयोजन स्थल का सर्वे करने चाहिए।