यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amritsar Cylinder Blast: अमृतसर के रेडिसन ब्लू होटल में फटा सिलेंडर, तीन लोग बुरी तरह हुए जख्मी
Amritsar Cylinder Blast होटल में सिलेंडर के फटते ही जोरदार धमाका सुनाई दिया। इस घटना में होटल के तीन कर्मचारी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर (Amritsar Cylinder Blast) के एयरपोर्ट रोड स्थित रेडिसन ब्लू होटल में धमाका होने की बात सामने आई है। धमाके का कारण रसोई के अंदर सिलेंडर का फटना रहा। सिलेंडर के फटते ही जोरदार धमाका सुनाई दिया गया। इस घटना में होटल के तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। घायलों की अभी तक पहचान नहीं हुई है।
कारण का पता लगा रही पुलिस
स्थानीय पुलिस के अनुसार फिलहाल सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारणों का पता नहीं लग सका है और जांच अभी जारी है। पुलिस ने कहा कि दोपहर में होटल में आग लगने की जानकारी मिलते ही वे घटनास्थल पहुंच गए बचाव कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार होटल के प्रबंधन से इस घटना के सिलसिले में पूछताछ होगी।
