विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Published: Mon, 05 Oct 2026 04:34 PM (IST)

अमृतसर के वेरका में ग्लोबल सिटी के सामने एक साइकिल सवार दिनेश की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत। सांकेतिक फोटो

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. वेरका में अज्ञात वाहन की चपेट में आया साइकिल सवार।

  2. दिनेश (48) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

  3. वल्ला पुलिस ने जांच शुरू की, वाहन की तलाश जारी।

संवाद सहयोगी, वेरका (अमृतसर)। पुलिस थाना वल्ला के क्षेत्र ग्लोबल सिटी के सामने किसी अज्ञात वाहन की लपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश (48) पुत्र राम ईस्ट मोहन नगर चमड़ा रोड के तौर पर हुई है। प्राप्त की जानकारी की अनुसार मृतका वल्ला वेरका रोड पर स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करता था।

सोमवार की सुबह काम पर जाने केलिए दिनेश अपने साइकिल पर सवार होकर घर से निकला था जब वल्ला के पास ग्लोबल सिटी के सामने पहुंचा तो अचानक साइकिल का हैंडिल घूम गया और पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की लपेट में आ कर सड़क पर गिरने से सर पर गंभीर जख्मी हो गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गया।

घटना का पता चलने पर थाना वल्ला की पुलिस मौके पर पहुंची, जांच अधिकारी एएसआई सतपाल सिंह रंधावा ने बताया कि मृतक के शव की कब्जे में लेकर टकर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।