जेल में दो कैदियों से सिगरेट व नशीली गोलियां बरामद
अमृतसर केंद्रीय जेल में बंद दो कैदियों से सिगरेट और नशीली गोलियां बरामद हुई हैं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 11:35 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 11:35 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अमृतसर
केंद्रीय जेल में बंद दो कैदियों से सिगरेट और नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट शमशेर ¨सह ने जेल परिसर की चेकिंग के दौरान बैरक में बंद कैदी अरुण निवासी जगदंबे कॉलोनी से सिगरेट का एक बंडल बरामद किया। इस संबंध में पुलिस चौकी फताहपुर को शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं दूसरी तरफ सहायक जेल सुप¨रटेडेंट जो¨गदर ¨सह ने जेल में बंद कैदी सुरजीत ¨सह निवासी हरिके से तीस नशीली गोलियां बरामद कीं। इन दोनों लोगों ने यह सामान अपने गुप्तांग में छिपा रखा था। थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें