पंजाब में अफसरशाही आम आदमी पर भारी : बल
अमृतसर जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुरमुख बल ने कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह जिन साथियों के बल पर सत्ता में आए हैं उन्हे दरकिनार कर अधिकारियों के बल पर सरकार चलाने में लगे हुए हैं।
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर
जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुरमुख बल ने कहा है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर ¨सह जिन साथियों के बल पर सत्ता में आए हैं उन्हे दरकिनार कर अधिकारियों के बल पर सरकार चलाने में लगे हुए हैं। जिससे प्रदेश में अफसरशाही आम आदमी पर भारी होती दिखाई पड़ रही है। पंजाब सरकार के ही मौजूदा कुछ मंत्री लगातार मुख्यमंत्री को कोसते दिखाई दे रहे हैं वह तो यहां तक कहते दिखाई देते हैं कि अगर सारा काम अफसरशाही ने ही करना है, तो हम यहां क्या झुनझुना बजाने आए हैं। इस बात से यह पता चलता है की प्रदेश में सत्तासीन सरकार के मंत्रियों में ही फूट दिखाई दे रही है वह लोगों का काम कहां से कर पाएंगे। अफसरशाही को पूरी छूट होने के बावजूद प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है और गुंडागर्दी ओर गैंगस्टरों का राज है । खुलेआम गुंडा तत्व गोलियां चला रहे हैं।