Move to Jagran APP

सिक्का व राम बने महासचिव, मातृशक्ति को 5 की जगह 3 ओहदे

अमृतसर भारतीय जनता पार्टी की लंबित जिला कार्यकारिणी की आज घोषणा कर दी गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 12:55 AM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 12:55 AM (IST)
सिक्का व राम बने महासचिव, मातृशक्ति को 5 की जगह 3 ओहदे
सिक्का व राम बने महासचिव, मातृशक्ति को 5 की जगह 3 ओहदे

विपिन कुमार राणा, अमृतसर

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी की लंबित जिला कार्यकारिणी की आज घोषणा कर दी गई। दैनिक जागरण ने पहले ही खुलासा कर दिया था कि कार्यकारिणी में जोशी विरोधियों को बड़े ओहदे मिलेंगे और हुआ भी वहीं। विधानसभा चुनाव में ही जोशी से किनारा कर गए उनके खासमखास रहे अनुज सिक्का को कार्यकारिणी में महासचिव के पद से नवाजा गया है। दूसरी महासचिव के रूप में डा. राम चावला की नियुक्ति की गई है।

जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते समय पार्टी संविधान की भी धज्जियां उड़ाई गई। मातृशक्ति को पचास फीसद सहभागिता देने की बात करने वाली भाजपा की कार्यकारिणी में मात्र तीन महिलाओं को ही जगह दी गई। जबकि पूर्व कार्यकारिणी में 5 महिला पदाधिकारी थी। अनुसूचित जाति के भी 3 प्रतिनिधियों की जगह एक को ही पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष व सचिव के 6—6 पद होने के बावजूद उपाध्यक्ष 7 व सचिव 8 नियुक्त कर दिए गए है। कई नेताओं की इसमें डिमोशन हुई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रहे बलदेव राज बग्गा को उपाध्यक्ष, पूर्व में उपाध्यक्ष रहे कुमार अमित को सचिव, तीन बार पार्षद व महिला मोर्चा की प्रधान रही मीनू सहगल को सचिव नियुक्त किया गया है। भाजपा में ज्वाइट सेक्रेटरी का कोई पद ही नहीं है और उस पर जो¨गदर वाही की नियुक्ति कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक के खासमखास रा¨जदर महाजन पप्पू को उपाध्यक्ष लगाया गया है, ताकि प्रधान को सुपर प्रधान के रूप में चुनौती न मिल सके। पदाधिकारियों में भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए कैबिनेट मंत्री नवजोत ¨सह सिद्धू के तीन करीबियों को ओहदेदारी दिए जाना भी कइयों को पच नहीं रहा है। 23 पदाधकारियों में जोशी खेमा दरकिनार

जिला प्रधान आनंद शर्मा द्वारा घोषित 23 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी में जोशीखेमा पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया है। उपाध्यक्ष के तौर पर रा¨जदर महाजन पप्पू, संजीव खोसला, बलदेव राज बग्गा, डा. राकेश, जरनैल ¨सह ढोट, ज्योति बाला व सरबजीत ¨सह शंटी की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी में सचिव मीनू सहगल, अविनाश शैला, एकता वोहरा, नरेंद्र शेखर लूथरा, मास्टर सु¨रदर पाल महेंद्रू, कुमार अमित व अमरीश कपूरिया को लिया गया है। वित्त सचिव मोहित महाजन, प्रेस सचिव गौरव भंडारी, सह सचिव जो¨गदर वाही, आईटी हेड अजय अरोड़ा, आफिस सचिव पवन खन्ना, प्रचार मंत्री विधु पुरी को नियुक्त किया गया है।

पहलवान व अलका मोर्चे के प्रधान

जिला कार्यकारिणी के साथ ही भाजपा से संबंधित मोर्चो के प्रधानों की भी घोषणा की गई है। महिला मोर्चा की प्रधान अलका शर्मा को नियुक्त किया गया है। उनके मुकाबले मीनू सहगल का भी नाम था, लेकिन उन्हें जिला कार्यकारिणी में सचिव नियुक्त कर दिया गया है। एससी मोर्चे के प्रधान के तौर पर पार्षद द¨वदर पहलवान और किसान मोर्चे के प्रधान गुरमुख ¨सह को बनाया गया है। स्वच्छ भारत अभियान प्रकल्प प्रधान के तौर पर अनुज भंडारी की घोषणा की गई है।

19 में से 15 मंडलों के प्रधानों की घोषणा

भाजपा द्वारा शहर को 19 मंडलों में विभाजित किया गया है। आज 15 मंडलों के प्रधानों की घोषणा कर दी गई है। सिविल लाइन नार्थ का प्रधान रामपाल मेहरा, महासचिव राजीव ¨शगारी, रणजीत एवेन्यू का प्रधान अतुल मेहरा, बाईपास नार्थ का प्रधान कपिल शर्मा, जलियावाला बाग मंडल का प्रधान संदीप बहल, महासचिव गोपाल वर्मा, कटड़ा संत ¨सह का प्रधान इंद्रपाल आर्य, महासचिव संजीव अरोड़ा, डेमगंज मंडल का प्रधान हीरा लाल दिगपाल, महासचिव टहल ¨सह, इस्लामाबाद मंडल का प्रधान व¨रदर भट्टी, महासचिव सुनील सहगल, वेरका मंडल का प्रान बोबी वेरका, महासचिव डा. कुलवंत, शिवाला बाग मंडल का प्रधान राकेश महाजन, महासचिव गगन बाली, हुसैनपुरा मंडल का प्रधान विनोद बबल, महासचिव आशीष महाजन, पुतलीघर मंडल का प्रधान सुभाष सूद, महासचिव संदीप गुलाटी, खंडवाला मंडल का प्रधान सुशील देवगन, महासचिव राजीव शर्मा सन्नी, छेहर्टा मंडल का प्रधान अश्वनी बाबा, महासचिव हजूरी लाल, कोट खालसा मंडल का प्रधान रमेश पप्पू व महासचिव अनिल कुमार बिट्टू को बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.