विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ASI हरजीत सिंह हत्याकांड: खंगाले 38 CCTV फुटेज, आतंकी हमले का भी शक; एक्टिवा सवार बदमाश की तलाश जारी

Published: Sun, 20 Sep 2026 05:30 AM (IST)

अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है, ...और पढ़ें

ASI हरजीत सिंह हत्याकांड: खंगाले 38 CCTV फुटेज। फाइल फोटो

ASI हरजीत सिंह हत्याकांड: खंगाले 38 CCTV फुटेज। फाइल फोटो

HighLights

  1. एएसआई हरजीत सिंह की अमृतसर में गोली मारकर हत्या।

  2. पुलिस आतंकी हमले सहित कई एंगल पर कर रही जांच।

  3. आरोपितों की तलाश में 38 से अधिक सीसीटीवी खंगाले।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। शहर की दाना मंडी के पास वीरवार देर रात एएसआइ हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले पुलिस कई एंगिल पर जांच कर रही है। पुलिस को आतंकी हमले का भी शक है। फिलहाल एक्टिवा सवार हत्या आरोपितों की तलाश पुलिस 48 घंटों से कैमरा ट्रेल के जरिये कर रही है। पुलिस ने अब तक 38 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए हैं।

दोनों आरोपित के तरनतारन और अमृतसर जिले के साथ लगते किसी गांव में छिपे होने की आशंका है। जांच टीम के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस आतंकी हमले के अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि किसी संदिग्ध मोबाइल नंबर से घटना से पहले एएसआइ को धमकी तो नहीं दी गई।

मोबाइल डंप भी मंगवाया

पुलिस ने एएसआइ हरजीत के मोबाइल की भी जांच की है, लेकिन किसी तरह का कोई नंबर पता नहीं लग सका है। पुलिस ने आरोपितों तक पहुंचने के लिए दाना मंडी (वारदात स्थल) का मोबाइल डंप भी मंगवाया है। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को ज्यादा उम्मीद कैमरा ट्रेल पर ही है।

इसे लेकर ही जांच आगे बढ़ रही है और आरोपितों के फुट प्रिंट के जरिए पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने का दावा भी कर रही है। चार माह में अमृतसर में पुलिसकर्मियों की हत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले गत 24 मई को एएसआइ जोगा सिंह की हत्या हुई थी।

गत 11 सितंबर को भी अमृतसर में ही एएसआइ जसवंत सिंह पर गोली चली थी, लेकिन पगड़ी के कारण जान बच गई थी। 

यह भी पढ़ें- ASI हरजीत सिंह हत्याकांड: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक शूटर ढेर; साथी फरार