अमृतसर ASI हरजीत सिंह हत्या मामले में पहली CCTV फुटेज आई सामने, एक्टिवा पर भागते दिखे संदिग्ध
अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह की हत्या के मामले में पहली सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें संदिग्ध एक्टिवा पर ...और पढ़ें
-1789784990619_m.webp)
एक्टिवा पर सवार होकर तेजी से निकलते दिखे संदिग्ध हमलावर।
HighLights
एएसआई हरजीत सिंह की अमृतसर में गोली मारकर हत्या
सीसीटीवी फुटेज में एक्टिवा पर भागते संदिग्ध दिखे
शहीद एएसआई के परिवार को 2 करोड़ रुपये मुआवजा
जागरण संवाददाता, अमृतसर। एएसआइ हरजीत सिंह हत्याकांड तूल पकड़ता जा रहा है। वीरवार की रात 12 बजे हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। अब की गोली मारकर हत्या के मामले में पहली सीसीटीवी कैमरा की फुटेज सामने आई है।
सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि हत्यारोपित एक्टिवा पर सवार होकर दाना मंडी से निकल रहे हैं। हालांकि फुटेज में वहां रागहीर भी निकलते दिखाई दे रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि, थाना गेट हकीमां के एएसआइ हरजीत सिंह वीरवार की रात ड्यूटी के लिए दाना मंडी गए थे। वह पीसीआर में तैनात थे। रात लगभग साढे बारह बजे अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
— hema sharma nainwal (@Hemanainwal) September 19, 2026
चर्चा थी कि इस हत्याकांड को अंजाम भी आतंकी संगठन टीटीएच (तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान (Tehreek-e-Taliban Hindustan) और पाकिस्तानी डान शहजाद भट्टी ने दिलवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी है।
परिवार को 2 करोड़ देने की घोषणा की गई
शौकाकुल परिवार को 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई। खुद डीजीपी गौरव यादव ने एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की है कि एएसआई हरजीत सिंह के परिवार को 2 करोड़ रुपए दिए जाएंगे l एक करोड़ एचडीएफसी बैंक इंश्योरेंस और एक करोड रुपए सीएम फंड से जारी होंगेl
