अमृतसर में ASI जोगिंदर सिंह की मौत, राइफल से चली गोली
एएसआइ जोगिंदर सिंह की शुक्रवार सुबह अपनी सर्विस राइफल से दुर्घटनावश गोली चलने से मौत हो गई। वह ड्यूटी पर ...और पढ़ें
-1794572504382_m.webp)
अमृतसर में ASI जोगिंदर सिंह की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
एएसआइ जोगिंदर सिंह की दुर्घटनावश गोली लगने से मौत हुई।
वह अपनी सर्विस राइफल साफ करते समय हादसे का शिकार हुए।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, परिवार के बयान दर्ज।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। एएसआइ जोगिंदर सिंह की असाल्ट सर्विस राइफल से एकाएक गोली चलने से शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गई। पता चलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जोगिंदर सिंह के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवा स्वजनों के हवाले कर दिया गया है।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि एएसाइ जोगिंदर सिंह साहिल महाजन नाम के कारोबारी की सुरक्षा में विभाग की तरफ से तैनात किए गए थे। शुक्रवार की सुबह वह अपने घर में थे और ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। तैयार होने से पहले वह घर के बाहर पार्क में चले गे और राइफल को साफ करना आरंभ कर दिया।
उन्हें यह पता नहीं था कि एक गोली उनकी राइफल के भीतर ही है। इस बीच एकाएक गोली चल पड़ी और उनकी मौत हो गई। गोली उनकी ठुड्ढी पर लगी। एसीपी प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिवार के बयान भी दर्ज किए जा गए हैं।
नवीन