विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को बड़ी राहत, अमृतसर कोर्ट ने दादी से वीडियो कॉल पर बात करने की दी मंजूरी

Published: Wed, 07 Oct 2026 12:03 PM (IST)

अमृतसर कोर्ट ने डिब्रूगढ़ जेल में बंद लोकसभा सदस्य अमृतपाल सिंह को अपनी बीमार दादी से वीडियो कॉल पर बात करने की अनुमति दी है।

खडूर साहिब सीट से सांसद है अमृतपाल सिंह (फाइल फोटो)

खडूर साहिब सीट से सांसद है अमृतपाल सिंह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अमृतपाल सिंह को दादी से वीडियो कॉल की अनुमति मिली

  2. अमृतसर कोर्ट ने पांच दिन के लिए यह आदेश दिया

  3. प्रतिदिन 10 मिनट तक बात करने की सुविधा होगी

जागरण संवाददाता, अमृतसर। असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से लोकसभा सदस्य अमृतपाल सिंह को परिवार से जुड़े एक मामले में कोर्ट से राहत मिली है।

अमृतसर कोर्ट ने उसे अपनी बीमार दादी से वीडियो कॉल के जरिएबात करने की मंजूरी दे दी है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अमृतपाल सिंह बुधवार से अगले पांच दिन तक अपनी दादी से एक बार 10 मिनट के लिए वीडियो कॉल कर सकेगा।

अमृतपाल सिंह के वकीलों ने कोर्ट में अर्जी देकर उनकी बीमार दादी से बात करने की मंजूरी मांगी थी। पारिवारिक हालात का हवाला देते हुए, याचिका में कोर्ट से गुजारिश की गई कि चूंकि अमृतपाल सिंह जेल में होने की वजह से अपनी दादी से नहीं मिल नहीं सकता, इसलिए उन्हें कम से कम वीडियो कॉल के ज़रिए उनसे बात करने का मौका दिया जाए।

10 मिनट तक कर सकेगा बात

मामले की सुनवाई के बाद, एडिशनल सेशंस जज बरिंदर सिंह ने आदेश सुनाया और वीडियो कॉल की इजाजत दे दी।

कोर्ट से मिली मंजूरी के मुताबिक, अमृतपाल सिंह को एक बार 10 मिनट के लिए वीडियो कॉल करने की सुविधा मिलेगी। यह कॉल आज से पांच दिनों के अंदर की जा सकती है।

अमृतपाल सिंह असम जेल में बंद है

अमृतपाल सिंह लंबे समय से असम की जेल में हैं। अमृतपाल के अमृतसर ज़िले के गांव जल्लुपुर खेड़ा का रहने वाला हैं। वह 2022 में दुबई से पंजाब लौटे और उसके बाद ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन में शामिल हो गया था। इस बीच उसने देश विरोधी और सरकार विरोधी गतिविधियां में हिस्सा लेना शामिल कर दिया।

यह भी पढ़ें- पंजाब में पायलट और परगट की जोड़ी करेगी कमाल? कल से शरू होगा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 5000 कार्यकर्ता पहुंचेंगे

यह भी पढ़ें- पंजाब में पायलट और परगट की जोड़ी करेगी कमाल? कल से शरू होगा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 5000 कार्यकर्ता पहुंचेंगे