विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मजीठिया का राजनीतिक भविष्‍य करेंगे खत्‍म, शेरगिल होंगे आप प्रत्‍याशी : केजरी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 14 Dec 2016 05:36 PM (IST)Updated: Wed, 14 Dec 2016 07:28 PM (IST)

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम बिक्रम सिंह मजीठिया का राजनीतिक भविष्‍य खत्‍म करेंगे। उन्‍होंने मजीठा क्षेत्र से हिम्‍मत शेरगिल को पार्टी प्रत्‍याशी बनाने का एलान किया।

News Article Hero Image

जेएनएन, अमृतसर। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की 'माझा फतेह रैली' में एक बार फिर पंजाब के राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर जमकर निशाने साधे। उन्हाेंने मजीठा विधानसभा क्षेत्र से मजीठिया के खिलाफ हिम्मत सिंह शेरगिल को 'आप' का उम्मीदवार घोषित किया। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिक्रम सिंह मजीठिया के राजनीतिक भविष्य का खात्मा करेगी।

केजरीवाल मजीठा में बुधवार को आयोजित आम आदमी पार्टी की 'माझा फतेह रैली' को संबोधित कर रहे थे। केजरीवाल की पंजाब के माझा क्षेत्र में हुई यह रैली बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मजीठा विधानसभा क्षेत्र से बिक्रम सिंह मजीठिया जीतते रहे हैं। केजरीवाल ने हिम्मत सिंह शेरगिल को मजीठा से 'आप' का उम्मीदवार घोषित किया। अभी कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी ने शेरगिल को मोहाली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। कई दिनों से कयासबाजी चल रही थी कि शेरगिल को माेहाली की जगह मजीठा क्षेत्र से मजीठिया के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

पढ़ें : यामिनी गोमर ने 'आप' से दिया इस्तीफा, पार्टी को बताया दलित विरोधी

शेरगिल 2014 के लोकसभा चुनाव में श्री अांनदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार थे आैर तीसरे स्थान पर रहे थे। उस चुनाव में यहां से शिरोमणि अकाली दल के प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा जीते थे अौर कांग्रेस की अंबिका सोनी दूसरे स्थान पर रही थीं।

पढ़ें : केजरीवाल ने पंजाब के माझा क्षेत्र में की रैली, देखें तस्वीरें

केजरीवाल ने कहा कि मजीठिया नशे के साैदागर हैं और पंजाब कें युवाओं को बर्बाद करने के लिए उनको बख्शा नहीं जा सकता। पंजाब में आप की सरकार बनते ही मजीठिया के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। उन्हाेंने कहा कि 'आप' की 'माझा फतेह रैली' मजीठिया का राजनीतिक भविष्य खत्म करेगी। आम आदमी पार्टी मजीठिया को उनके गढ़ में ही धूल चटाएगी अौर पंजाब के भविष्य युवाओं को नशे के गर्त में धकेलने के लिए सजा देगी।

आम आदमी पार्टी की मजीठा में आयोजित रैली का दृश्य।

केजरीवाल ने शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस पर भी खूब प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और शिअद में मिलीभगत है। प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह अंदरखाने मिले हुए हैं व एक-दूसरे को बचाने मेंं लगे हुए हैं। लेकिन, जनता उनकी असलियत जान चुकी है और विधानसभा चुनाव में दोनों को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

पढ़ें : सरकार बनी तो पूर्व सैनिकों के लिए बनाएंगे अलग मंत्रालय : केजरीवाल

उन्होंने कहा कि पंजाब विधाानसभा चुनाव में अाम आदमी पार्टी की भारी जीत होगी और कांग्रेस व शिअद का सफाया हो जाएगा। आम आदमी पार्टी पंजाब से भ्रष्टाचार का खात्मा करेगी और जनता को स्वच्छ व सक्षम शासन देगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।