Move to Jagran APP

रिहायशी इलाकों में चल रहीं व्यापारिक गतिविधियां : सुरेश शर्मा

—आप ने की प्रेस कांफ्रेस, नगर निगम सर्वे करवाए और टैक्स वसूले तो निगम की हालत में आएगा सुध

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 08:43 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 08:43 PM (IST)
रिहायशी इलाकों में चल रहीं व्यापारिक गतिविधियां : सुरेश शर्मा
रिहायशी इलाकों में चल रहीं व्यापारिक गतिविधियां : सुरेश शर्मा

—आप ने की प्रेस कांफ्रेस, नगर निगम सर्वे करवाए और टैक्स वसूले तो निगम की हालत में आएगा सुधार,

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, अमृतसर

आम आदमी पार्टी के पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के मेंबर सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि नगर निगम की आर्थिक तंगहाली का खामियाजा निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। निगम के कर्मचारी तनख्वाह और भत्ते हासिल करने के लिए धरने लगाते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से मिलते हैं।

शर्मा ने कहा कि शहर के कई रिहायशी स्थानों पर व्यापारिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। ऐसे सभी इलाकों में इमारतों का सर्वे करवाया जाए तो निगम को चेंज ऑफ लैंड यूज, कमर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स, लाइसेंस फीस और पानी सीवरेज के बिल के रूप में करोड़ों रुपये प्राप्त हो सकते हैं। यह निगम की परमानेंट आमदनी होगी। वॉल सिटी के इलाकों कटरा शेर ¨सह, नई आबादी, कटरा परजा, नमक मंडी, कटरा मोती राम, शक्ति नगर, गलियारा के आसपास कई रिहाइशी मकानों का इस्तेमाल व्यापारिक गतिविधि में किया जा रहा है। इसी तरह नार्थ हलका के गोपाल नगर, इंदिरा कॉलोनी, रतन ¨सह चौक, ईस्ट हलके के वेरका, शिवाला कॉलोनी, तिलक नगर, तहसील पुरा, साउथ हलके के शर्मा कॉलोनी, अन्नगढ़, झब्बाल रोड, उद्यम ¨सह नगर वेस्ट हलके के कबीर पार्क, शेर शाह सूरी रोड, निक्का ¨सह कॉलोनी, खंड वाला और कई इलाके हैं जिनका अगर किसी प्राइवेट एजेंसी से सर्वे करवाया जाए तो सारी असलियत सामने आ जाएगी। इस मुद्दे पर निगम के पार्षदों व मेयर को भी आगे आना चाहिए। सच तो यह है कि वे वोट बैंक की खातिर ऐसा करेंगे नहीं। इस मौके पर सुरेश शर्मा, संजीव लांबा, प्रदीप, डा. राज कुमार, जसमीत ¨सह, गौरव शर्मा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.