विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर मां को जंजीरों से बांधा, NGO ने करवाया रिहा

Published: Sat, 18 Apr 2026 01:59 PM (IST)

अमृतसर में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसके बेटे-बहू द्वारा जंजीरों से बांधकर घर के बाहर रखने का मामला ...और पढ़ें

जस्ट सेवा सोसायटी ने हस्तक्षेप कर बुजुर्ग महिला को जंजीरों से कराया मुक्त।

जस्ट सेवा सोसायटी ने हस्तक्षेप कर बुजुर्ग महिला को जंजीरों से कराया मुक्त।

HighLights

  1. बेटे-बहू ने 75 वर्षीय बुजुर्ग मां को जंजीरों से बांधा

  2. पंजाब महिला आयोग ने मामले का संज्ञान लिया, कार्रवाई के निर्देश

  3. प्रशासन को महिला को सुरक्षित कर दोषियों पर कार्रवाई का आदेश

संवाद सहयोगी, अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसके बेटे और बहू द्वारा जंजीरों से बांधकर घर के बाहर रखने का मामला सामने आया। जस्ट सेवा सोसायटी’ के एडवोकेट सिमरनजीत सिंह हस्तक्षेप के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग ने तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले बेटे व बहू द्वारा बुजुर्ग महिला को बंधक बनाए जाने की सूचना के बाद समाजसेवी संस्था ‘जस्ट सेवा सोसायटी’ ने हस्तक्षेप कर बुजुर्ग महिला को जंजीरों से मुक्त करवाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया था, बाद में बेटे और बहू ने किसी तरह दबाव बनाकर बुजुर्ग महिला को अस्पताल से जबरन छुट्टी दिला दी और फिर से घर के बाहर जंजीरों से बांध दिया।

महिला को पर्याप्त भोजन ना मिलने से उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को पत्र जारी किया है। आयोग ने ‘सीनियर सिटीजन एक्ट’ के तहत तत्काल जांच शुरू करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

आयोग ने प्रशासन को स्पष्ट रूप से कहा है कि बुजुर्ग महिला को तुरंत किसी वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में सुरक्षित स्थान या अस्पताल पहुंचाया जाए। साथ ही आरोपी बेटे और बहू के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

इसके अलावा, महिला आयोग ने पूरे मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट 20 अप्रैल, 2026 तक ईमेल के माध्यम से प्रस्तुत करने को कहा है। यह मामला सामने आने के बाद इलाके में रोष का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।