शादी का झांसा देकर बुलाया होटल, फिर बनाए शारीरिक संबंध; युवती की शिकायत पर मामला दर्ज
अमृतसर में शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पानीपत निवासी हर्ष अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
-1792941282086_m.webp)
शादी का झांसा युवती से शारीरिक संबंध। सांकेतिक फोटो
HighLights
पानीपत निवासी हर्ष अग्रवाल पर शादी का झांसा देकर केस।
युवती से रंजीत एवेन्यू के होटल में बनाए शारीरिक संबंध।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में हरियाणा स्थित पानीपत निवासी हर्ष अग्रवाल को नामजद किया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी आरंभ कर दी है।
सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपित को जल्द धर लिया जाएगा। हरियाणा के गुरुग्राम निवासी युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले वह छेहरटा इलाके में रिश्तेदार के पास पहुंची थी। हर्ष उसका पुराना परिचित है और मुलाकात के बहाने आरोपित अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में पहुंच गया।
पीड़िता ने बताया कि हर्ष उसके साथ शादी के वादे कर चुका है और घटना वाले दिन वह उसे रंजीत एवेन्यू के होटल में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और फरार हो गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अब हर्ष ने शादी से भी इनकार कर दिया है।
