प्रो. बेदी भारतीय साहित्य परिषद के उपाध्यक्ष बने
जागरण संवाद केंद्र, अमृतसर :
हिंदी के शिरोमणि साहित्यकार प्रो. हरमोहिंदर सिंह बेदी को अखिल भारतीय साहित्य परिषद का उपाध्यक्ष चुना गया है। यह संस्था भारतीय भाषाओं के विकास के लिए बनाई गई है। इस संस्था का मूल उद्देश्य भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी के अंतर संबंध को मजबूत करना तथा राष्ट्रभाषा के साथ-साथ मातृभाषा की प्रगति करवाना है। यह संस्था साहित्य परिक्रमा नामक पत्रिका भी निकालती है। पंजाब इकाई का उपाध्यक्ष डा. बेदी को बनाया गया है।
प्रो. बेदी ने हिंदी और पंजाबी के रिश्तों को सुदृढ़ करने के लिए अनेक खोज पत्र लिखे हैं। अभी हाल ही में पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला द्वारा महान कोष के अनुवाद के कार्य में भी उनकी सक्रिय सहभागिता रही है। उपाध्यक्ष बनने पर पंजाब के हिंदी व पंजाबी साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी है। डा. बेदी पंजाब एवं भारत सरकार की कई भाषा कमेटियों के सदस्य भी हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर