4 विमान, 3 एयरपोर्ट पर पहरा और 10 लाख खर्च... कड़ी सुरक्षा में दिल्ली में कटी रात, आज अमृतसर आ रहा अमृतपाल; पूरा शेड्यूल
अमृतपाल सिंह अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए डिब्रूगढ़ जेल से अमृतसर पहुंच रहा है। अदालत ने उन्हें तीन घंटे की कस्टडी पैरोल दी है।
-1795230108327_m.webp)
आज अमृतसर आ रहा सांसद अमृतपाल सिंह। फोटो जागरण
HighLights
अमृतपाल सिंह दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने अमृतसर पहुंचे।
अदालत ने उन्हें तीन घंटे की कस्टडी पैरोल दी।
कड़ी सुरक्षा और 10 लाख का खर्च परिवार ने उठाया।
जागरण संवाददाता, अमृतसर। असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद और 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आज अमृतसर पहुंच रहा है। अदालत ने उन्हें मानवीय आधार पर आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक के लिए तीन घंटे की कस्टडी पैरोल दी है।
पंजाब पुलिस द्वारा सीआईएसएफ को लिखे गए पत्र के अनुसार अमृतपाल सिंह को 'हाई रिस्क कैदी' की श्रेणी में रखते हुए डिब्रूगढ़, दिल्ली और अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
यात्रा का पूरा शेड्यूल
20 नवंबर को अमृतपाल सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच डिब्रूगढ़ से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट द्वारा दोपहर 02:40 बजे रवाना किया गया, जो शाम 06:00 बजे नई दिल्ली पहुंची। उन्होंने रात दिल्ली में कड़ी निगरानी में बिताई।
21 नवंबर शनिवार सुबह 07:15 बजे दिल्ली के टर्मिनल-3 से एयर इंडिया की फ्लाइट से रवाना होकर वे सुबह 08:30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचेगा। अमृतसर जिले में अपने पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद, उन्हें शाम 06:35 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से वापस नई दिल्ली लाया जाएगा, जो रात 07:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
22 नवंबर को दिल्ली में रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह 06:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट से वापस डिब्रूगढ़ ले जाया जाएगा, जो सुबह 09:00 बजे डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर उतरेगी। अमृतपाल सिंह की 84 वर्षीय दादी चरण कौर का लंबी बीमारी के बाद 8 नवंबर को निधन हो गया था। अप्रैल 2023 में गिरफ्तारी के बाद यह पहला मौका है जब अमृतपाल सिंह अपने पैतृक गांव और परिवार के बीच पहुंच रहा है।
परिवार ने जमा किया 10 लाख रुपये
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव और रास्ते में भारी पुलिस बल तैनात किया है और कई नाके बनाए हैं। अदालत के आदेशानुसार यात्रा और सुरक्षा का खर्च परिवार द्वारा वहन किया जा रहा है, जिसके लिए करीब दस लाख रुपये जमा करवाए गए हैं।
इसके अलावा 22 नवंबर को अस्थि विसर्जन और 23 नवंबर को होने वाले भोग समारोह में वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होगा।
अमृतपाल के आने से पहले उनके पिता तरसेम सिंह गांव के उसे खेत में पहुंचे जहां अमृतपाल की दादी का अंतिम संस्कार किया जाना है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।