पंजाब में 274 पुलिस अफसरों के तबादले, जीपीएस नागरा बने अमृतसर DSP स्पेशल शाखा और शीतल सिंह को मिली ACP पूर्वी की कमान
पंजाब सरकार ने 274 पुलिस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें गुरिंदर पाल सिंह नागरा को अमृतसर में स्पेशल शाखा में तैनात किया गया।
-1795359733439_m.webp)
पंजाब में 274 पुलिस अफसरों के तबादले।
HighLights
पंजाब में 274 पुलिस अफसरों का बड़े पैमाने पर तबादला हुआ
गुरिंदर पाल नागरा को अमृतसर स्पेशल शाखा में तैनात किया गया
एसीपी शीतल सिंह को अमृतसर कमिश्नरेट में एसीपी पूर्वी बनाया
जागरण संवाददाता, अमृतसर। सरकार ने शनिवार की रात पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग में 274 पुलिस अफसरों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही गुरिंदर पाल सिंह नागरा को अमृतसर देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ से स्पेशल शाखा में तैनात किया गया है।
इसके साथ ही एसीपी शीतल सिंह को कपूरथला से अमृतसर कमिश्रनरेट में एसीपी पूर्वी की कमान दी गई है।गुरचरण सिंह को डीएसपी मजीठा, बबनदीप सिंह की डीएसपी अजनाला, जगबीर सिंह को डीएसपी स्पेशल क्राइम, हरजीत सिंह को एसीपी (एनडीपीएस-पीबीआइ), हरिंदर सिंह को एसीपी उत्तरी, भीम सिंह को एसीपी आर्थिक अपराध शाखा और साइबर क्राइम में लगाया गया है।
राजेश कुमार को डीएसपी एनडीपीएस, लवकेश सिंह को डीएसपी राजासांसी, सुखबीर सिंह को डीएसपी जंडियाला गुरु, बलजीत सिंह को एसीपी (एच), हर्शप्रीत सिंह को डीएसपी अटारी, गुरविंदर सिंह को डीएसपी दक्षिणी, प्रीत इंद्र सिंह को डीएसपी (डी), सतीश कुमार को एसीपी (अपराध), गुरभिंदर सिंह को डीएसपी (डी) और नीरज कुमार को डीएसपी स्पेशल सेल की कमान दी गई है।