Move to Jagran APP

गोल्डन गेट से दिल्ली धरने के लिए रवाना हुआ किसानों का काफिला

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की अगुआई में हजारों किसानों और मजदूरों जत्था दिल्ली मोर्चा के लिए रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 07:13 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 07:13 PM (IST)
गोल्डन गेट से दिल्ली धरने के लिए रवाना हुआ किसानों का काफिला

जागरण संवाददाता, अमृतसर

loksabha election banner

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की अगुआई में हजारों किसानों और मजदूरों जत्था दिल्ली मोर्चा के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे का नेतृत्व संघर्ष कमेटी के राज्य महासचिव सरवन सिंह पंधेर और कार्यालय सचिव गुरबचन सिंह चब्बा कर रहे थे। जत्थे के सदस्य दिल्ली के कुंडली बार्डर पर संगठन की ओर से दिए जा रहे धरने में शामिल होंगे।

किसान जिले के अलग अलग गांवों से गोल्डन गेट पहुंचे। वहां से काफिले के रूप में दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसान नेताओं रणजीत सिंह कलेरबाला, सकत्तर सिंह कोटला ने कहा कि गोल्डन गेट के बाद, काफिले में जंडियाला गुरु, ब्यास के किसानों और मजदूरों के जत्थे काफिले में शामिल होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को रद नहीं कर देती।

जंडियाला गुरु रेलवे स्टेशन पर जारी रहा रेल रोको आंदोलन

उधर जंडियाला गुरु में सरकार द्वारा पारित कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ रेल रोको आंदोलन गुरजीत सिंह गंढीविड के नेतृत्व में 163 वें दिन में प्रवेश कर गया। जंडियाला में धरने पर बैठे किसान नेताओं ने कहा कि उनका यह आंदोलन कृषि कानून रद होने तक जारी रहेगा।

प्रदर्शन के दौरान ये रहे मौजूद : इस दौरान किसान नेता जर्मनजीत सिंह बंडाला, अमोलक सिंह, चरणजीत सिंह सफीपुर, कवलजीत सिंह, निशान सिंह चब्बा, कृपाल सिह , लाली पंधेर, झिरमल सिंह, सविदर सिंह, हरि सिंह चाट्टीविड, चरण सिंह कलेर, अजीत सिंह , दलेर सिंह कोटला, साहिब सिंह कक्कड़, डा. कंवर, गुरदेव सिंह गग्गोमहल, अमरदीप सिंह गोपी आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.