डीएवी कॉलेज में आनलाइन नव शिक्षण सत्र का हुआ आगाज
डीएवी कॉलेज में ऑनलाइन नव शिक्षण सत्र का आगाज हुआ।
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 11:54 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 11:54 PM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : डीएवी कॉलेज में ऑनलाइन नव शिक्षण सत्र का आगाज हुआ। इससे पहले कॉलेज परिसर में वैदिक हवन यज्ञ का आयोजन करवाया गया। कॉलेज के स्टाफ सदस्यों की तरफ आयोजित हवन यज्ञ में प्रिसिपल डॉ. राजेश कुमार मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। जबकि डॉ. कुलदीप सिंह आर्य ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ में वैदिक यज्ञ को संपूर्ण करवाया। इस मौके पर कॉलेज के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. मीनू अग्रवाल, प्रो. परवीन कुमारी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें