कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर ढाबा मैनेजर पर केस
कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में भरावां दा ढाबा के मैनेजर साहिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 12:01 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 06:13 AM (IST)
जागरण संवाददाता, अमृतसर : कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगाए गए कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में भरावां दा ढाबा के मैनेजर साहिल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एसआइ गुरमीत सिंह ने बताया कि शनिवार की रात 3.35 बजे वह इलाके में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस बीच उन्होंने देखा कि थाने से कुछ दूरी पर स्थित भरावां दा ढाबा का गेट खुला हुआ था। ढाबे का मैनेजर साहिल कुमार कैश काउंटर पर बैठा था। पूछताछ करने पर वह झांसा देकर फरार हो गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें