Move to Jagran APP

हरदियाल सिंह औलख बने अमृतसर देहाती भाजपा अध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने हरदियाल सिंह औलख को अमृतसर देहाती और सुशील शर्मा को भाजपा जालंधर शहरी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 04:42 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 04:42 PM (IST)
हरदियाल सिंह औलख बने अमृतसर देहाती भाजपा अध्यक्ष
हरदियाल सिंह औलख बने अमृतसर देहाती भाजपा अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, अमृतसर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने हरदियाल सिंह औलख को अमृतसर देहाती और सुशील शर्मा को भाजपा जालंधर शहरी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

loksabha election banner

अश्विनी शर्मा ने कहा कि उक्त दोनों पार्टी वर्करों की नियुक्तियां उनकी पार्टी के प्रति समर्पित तथा निष्ठा को परखने के बाद की गई हैं। औलख और शर्मा अपने जिले में कुशल पदाधिकारियों के नेतृत्व में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे। इस मौके पर औलख ने पार्टी हाईकमान तथा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि उनका सबसे पहला दायित्व पार्टी का प्रचार और प्रसार कर भाजपा को नई बुलंदियों पर ले जाना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.