प्रेमिका को हो गया किसी और से प्यार तो प्रेमी ने किया यह काम, फिर मच गया कोहराम
अमृतसर में प्रेमिका को किसी और युवक प्यार हो गया तो प्रेमी ने घातक कदम उठा लिया। उसने प्रेमिका के सामने ही खुद को आग लगा ली।
अमृतसर, जेएनएन। यहां एक युवक को एक युवती से प्यार था। इसी बीच उसकी प्रेमिका को किसी और से प्यार हो गया। युवक को इस बारे में पता चला तो उसने प्रेमिका को इस बारे में बात करने के लिए यहां कंपनी बाग पार्क बुलाया। उसने प्रेमिका को इस बारे मे समझाया। इसी दौरान दोनों की बात नहीं बनी तो दुखी प्रेमी युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इससे वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह आग बुझाकर इस सिरफिरे आशिक को अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मोहब्बत में नाकाम युवक ने प्रेमिका के सामने पेट्रोल डाल खुद को लगाई आग, बुरी तरह झुलसा
मोहब्बत में नाकाम 22 साल के साहिब सिंह ने प्रेमिका के सामने ही खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई। आशिक को ऐसा करते देख युवती मौके से खिसक गई। कंपनी बाग में मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से साहिब सिंह को पास के अस्पताल में दाखिल करवाया है। फिलहाल, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि युवक पचास फीसद झुलसा है।
जख्मी साहिब सिंह ने बताया कि वह ओला कैब चलाता है और वर्तमान में चंडीगढ़ के सेक्टर पांच में किराये के घर में रह रहा है। उसकी एक बहन स्पीटी बटाला में रहती है। कुछ समय पहले उसके एक युवती से प्रेम संबंध हो गए। लगभग एक साल तक दोनों में बातचीत होती रही। कुछ समय पहले उसे पता चला था कि उसकी प्रेमिका किसी दूसरे लड़के को चाहने लगी है। तभी से वह काफी परेशान था।
उसने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह अपनी प्रेमिका को अमृतसर में मिलने के लिए कह रहा था। वह हर बार टालमटोल कर जाती थी। उसने किसी तरह उसे बुधवार दोपहर एक बार मिलने के लिए अमृतसर आने के लिए मनाया था। तय समय पर वह दोनों कंपनी बाग पहुंचे। दोनों ने पहले बात की और फिर दूसरे लड़के से संबंध की बात पर तकरार हो गई।
यह भी पढ़ें: विस्फोट से दहला Punjab का बाॅर्डर शहर बटाला, 24 लोगों की मौत व 26 घायल, अब भी कई के दबे होने की आशंका
आत्मदाह की तैयारी करके आया था साहिब सिंह
बताया जा रहा है कि साहिब सिंह पहले से आत्मदाह की तैयारी करके आया था। उसने एक छोटी सी शीशी में अपने पास पेट्रोल रखा हुआ था। उसने मौका देखते ही खुद पर पेट्रोल छिड़का और माचिस निकालकर आग लगा ली। वहां मौजूद लोगों ने जब उसे जलते हुए देखा तो तुरंत दौड़कर आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच साहिब सिंह की प्रेमिका वहां से फरार हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को बुलाकर साहिब सिंह को पास के अस्पताल में दाखिल करवाया।
यह भी पढ़ें: सैलजा को मिली हरियाणा कांग्रेस की कमान, हुड्डा चुनाव कमेटी के प्रधान और विधायक दल के नेता
एएसआइ राजिंदर सिंह ने बताया कि युवक ने बयान दर्ज करवाने से इन्कार किया है। इसके बावजूद वह अपने स्तर पर जांच करवा रहे हैं। पता लगवाया जा रहा है कि लड़की किस इलाके की रहने वाली है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की बात कही है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें